October 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल,,,

मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल,,,

मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल,,,

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान*

मुजफ्फरनगर,*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन को लगातार चेतावनी और ज्ञापन देने के बावजूद मांगों का समाधान न होने पर आखिरकार गुरुवार से सीएमओ कार्यालय पर हड़ताल शुरू कर दी। प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर के आह्वान पर शुरू हुई इस हड़ताल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन कर रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और सम्मानजनक मानदेय सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया है। संघ के महामंत्री मणिकांत त्यागी ने कहा कि जब तक संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं किया जाता, तब तक उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों के साथ न्याय किया जाना जरूरी है। डॉ. राहुल वर्मा ने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं कोषाध्यक्ष डॉ. फैजल बिन मंसूर ने महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाओं का लाभ देने की मांग उठाई। संघ के मीडिया प्रभारी रवि धीमान ने गैर-जनपद स्थानांतरण की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। महिला संगठन मंत्री एवं आशा संघ की अध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि सेवा के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दी जानी चाहिए। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर ने एनएचएम के तहत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने की मांग उठाई।
जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक कर्मचारी एनएचएम के विभिन्न कैडरों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इनमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ, सीएचओ, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत 60 से अधिक कैडर शामिल हैं। उन्होंने नियमित भर्तियों में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित किए जाने की भी मांग की।
डॉ. सचिन जैन ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस निस्तारण नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संघ का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात के लिए लखनऊ जाएगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल मानदेय बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्षों से संविदा व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा, सेवा शर्तों में सुधार और सम्मानजनक रोजगार व्यवस्था की मांग को लेकर है।
इस दौरान डॉ. सचिन जैन, डॉ फैसल सिद्दीकी ,डॉ. शमशेर, डॉ. राहुल वर्मा, निर्मला चौधरी, ओम कुमार, रविंद्र कुमार, एहतेशाम, राकेश कुमार, विपुल कुमार, डॉ. रूचि नारंग, डॉ. राकेश बंसल, डॉ. सागर गोस्वामी, सचिन कुमार, तंजीम अहमद, मदन कुमार, लवलेश कुमार, बबीता, अनिल कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार, अश्वनी कुमार, आकाश कुमार, मोहित कुमार, शोभित कुमार, प्रवीण कुमार पाल समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Taza Khabar