मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26* एनएचएन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) का आंदोलन शुरू पहले दिन काली पट्टी बांधकर किया काम, स्वास्थ्य केंद्रों पर सौंपे ज्ञापन,,,
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
8 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। एनएचएन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर के आह्वान पर सोमवार को एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन के प्रथम चरण की शुरुआत की। जिलेभर में तैनात संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर अपने कार्य का निर्वहन करते हुए सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधीक्षकों को ज्ञापन भी सौंपे गए। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरुष, जिला महिला चिकित्सालय समेत जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। बघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राहुल वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। गालिबपुर में भी कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया। पुरकाजी में डॉ. असजद सामी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार जिला महिला चिकित्सालय में श्री संजय कुमार एवं डॉ. सुदेश वर्मा के नेतृत्व में, खतौली में डॉ. विकास एवं डॉ. भावना के नेतृत्व में, शाहपुर में डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में तथा बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संबंधित केंद्रों पर चिकित्सा अधीक्षकों को ज्ञापन भी सौंपे गए। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय पर डॉ. अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया।
डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत एक लाख से अधिक एनएचएम संविदा कर्मी आंदोलन के प्रथम चरण में काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विरोध लंबे समय से लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया कि आंदोलन के तहत अगले तीन दिनों तक सभी एनएचएम संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बावजूद यदि सरकार की ओर से मांगों के संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो 8 अक्टूबर 2026 से कार्य बंद कर पूर्ण हड़ताल की जाएगी। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अब भी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो 8 अक्टूबर से प्रस्तावित पूर्ण कार्य बहिष्कार की जिम्मेदारी सरकार एवं शासन-प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करना नहीं, बल्कि कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है। यदि सरकार समय रहते सकारात्मक पहल करती है तो आंदोलन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *पूर्णिया में DM ने लगाया जनता दरबार, 62 फरियादियों की सुनी समस्याएं
पूर्णिया बिहार 5अक्टूबर26 /*SSP का एक्शन: भवानीपुर हर्ष फायरिंग में 24 घंटे में 4 अपराधी गिरफ्तार,