एटा25नवम्बर24*जलेसर: दरगाह के पास विवाद, पथराव में 4 घायल*
रविवार रात एटा जिले के जलेसर कस्बे में बाईपास रोड स्थित हजरत इब्राहिम साहब की दरगाह के पास बाउंडरीवॉल निर्माण को लेकर बड़ा विवाद हो गया। कुछ लोगों ने दरगाह और वक्फ बोर्ड की जमीन का दावा करते हुए निर्माण रोकने की कोशिश की, जिससे पथराव शुरू हो गया।
इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जबकि तीन मोटरसाइकिलें, एक मैक्स गाड़ी और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा। स्थिति को संभालने के लिए एसएसपी श्याम नारायण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जलेसर थाना पुलिस ने सुनील कुमार उपाध्याय की शिकायत पर 16 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपियों, रफीक और अरमान उर्फ बंटी, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More Stories
पंजाब 9 सितंबर 26*घंटाघर पर ऊगा पीपल, ऐतिहासिक इमारत को पहुंचा रहा गंभीर नुकसान
लखनऊ 9 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या 9 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें