उत्तर प्रदेश14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश, बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, मौसम विभाग ने बारिश की दी चेतावनी, कई जिलों में बारिश की दी चेतावनी
➡लखनऊ, खाद्य पदार्थों में मिलावट में यूपी नंबर वन, दूध से लेकर मिठाइयों की गुणवत्ता पर सवाल, FSSAI की रिपोर्ट में यूपी में सर्वाधिक मामले, देश में मिलावट के सर्वाधिक मामले यूपी से, MP में हर 56वां नमूना मिला अधोमानक
➡लखनऊ, अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA का एक्शन, 65 असुरक्षित इमारतों पर चलेगा बुलडोजर, कई इलाकों में भवन चिन्हित कर भेजे नोटिस, सभी चिन्हित इमारतों के खिलाफ कार्रवाई, डेढ़ महीने में पूरी की जाएगी कार्रवाई
➡लखनऊ, कई ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट, लोग परेशान, ट्रिपिंग और कटौती से रातभर गुल रही बिजली, बिजली संकट से चार लाख उपभोक्ता बेहाल, नगराम के करीब 50 गांव में बिजली गुल, सरोजनी नगर, बंथरा में पूरी रात बिजली गुल, काकोरी में 11KV लाइन में फाल्ट, नहीं आई बिजली
➡लखनऊ, हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर मायावती का पोस्ट, ये मामला अति निंदनीय, चिंतनीय है- मायावती, ‘उत्तराखंड सरकार मामले में सख्त कार्रवाई करे’, ऐसे जातिवादी तत्वों को जेल भेजे सरकार- माया, इसपर संघ प्रमुख को भी सोचना चाहिए- मायावती, सुखबीर बादल पर हमले की घटना भी चिंतनीय- माया
➡लखनऊ, कलयुगी बेटे को ‘चिता’ से ज्यादा जमीन की ‘चिंता’, पिता की मौत के बाद शव का ही अंगूठा लगवाया, जमीन की लालच में बेटे ने शव का अंगूठा लगवाया, ग्रामीणों ने बेटे की शर्मनाक करतूत कैमरे में कैद की, चचेरे भाई के साथ मिलकर शव का अंगूठा लगवाया, 3 साल पहले बेटे ने मां-बाप को घर से निकाला था, बड़ी बेटी के घर में रह रहे थे बेघर बुजुर्ग मां-बाप, महेंद्र, पत्नी ने 75 वर्षीय पिता, मां को भगाया था, रहीमाबाद के खड़ौहा गांव में इंसानियत शर्मसार हुई
➡अयोध्या, राम मंदिर CEO का चयन निर्णायक दौर में, महंत नृत्य गोपाल दास को सौंपी जाएगी सूची, 2 सितंबर को हो सकती है नाम की घोषणा
➡दिल्ली, कॉकरोचों की चेतावनी, आधी रात फिर बदला फैसला, पहले पूरे बैच की वकालत रोकी, फिर राहत दी, राहत देखर आखिर में पूरी फाइल ही बंद की गई, NALSAR के छात्रों पर कार्रवाई से जुड़ी बड़ी खबर, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन का यू-टर्न, NALSAR के खिलाफ पूरी कार्रवाई समाप्त कर दी गई, चेयरमैन मनन मिश्रा ने ट्वीट कर बड़ी घोषणा की, CJP के सौरव दास ने आदेश वापसी की चेतावनी दी थी, आवास घेरने की चेतावनी से फैसला बदला- CJP समर्थक, वरिष्ठ वकीलों, छात्रों की प्रतिक्रिया है कारण- BCI चेयरमैन
➡दिल्ली, राष्ट्रपति भवन का विश्व प्रसिद्ध अमृत उद्यान, आम जनता के लिए खुलने जा रहा उद्यान, ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव के तहत खुला रहेगा उद्यान, 16 अगस्त से 15 सितंबर तक खुला रहेगा उद्यान, एक महीने के लिए खुला रहेगा उद्यान, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगा
➡कानपुर, युवाओं के ब्रेकअप पर डिप्टी CM ने चिंता जताई, मोबाइल की लत, ब्रेकअप पर ब्रजेश पाठक ने कहा, फोन में गुम रहता है युवा, रात भर रोते हैं- पाठक, हमारे युवाओं को मोबाइल की लत लग गई- पाठक, ‘रात भर जागकर, फोन की दुनिया में खोए रहते हैं’, उनके सामने एक बड़ी चुनौती ब्रेकअप भी है- पाठक, ब्रेकअप होने पर युवा रात-रात भर रोता है- पाठक, शिक्षक भी इंटरनेट की दुनिया में व्यस्त हैं- पाठक, ‘रामायण का पन्ना खत्म हो जाएगा, रील का नहीं’
➡दिल्ली, कई राज्यों में मौसम का महाअलर्ट जारी, उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली, यूपी समेत 15 राज्यों में अलर्ट, भारी बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का भी खतरा, पंजाब, छत्तीसगढ़ में भी तूफान के आसार, मौसम विभाग का आज के लिए अलर्ट जारी
➡दिल्ली, दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी, 18 सितंबर को पदाधिकारियों के लिए मतदान, पदाधिकारियों और केंद्रीय परिषद का मतदान, 19 सितंबर को होगी वोटों की मतगणना, 10 सितंबर दोपहर 3 तक कर सकेंगे नामांकन
➡दिल्ली, विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी फ्लाइट, नागरिक उड्डयन मंत्री ने सेवा की शुरूआत की, विजयवाड़ा-वाराणसी के बीच तीर्थ पर्यटन बढ़ेगा
➡चमोली, THDC टनल में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी, 22 में 19 मजदूर निकाले गए, 3 की तलाश जारी, दर्दनाक हादसे में 7 मजदूरों की मौत, अन्य घायल, जिला अस्पताल गोपेश्वर में सभी घायल मजदूर भर्ती, मौके पर NDRF, SDRF, ITBP, पुलिस जवान तैनात, तकनीकी और विशेषज्ञ टीमें घटनास्थल पर मौजूद, टनल के अंदर मलबे, पानी के बीच ऑपरेशन जारी, मायापुर पीपलकोटी में टनल में हुआ था भूस्खलन
➡मथुरा, नामी ‘बृजवासी मिठाई वाला’ ने दी खराब मिठाई, ग्राहक ने लगाया दूषित मिठाई देने का आरोप, ऑन कैमरा कर्मचारी ने कबूला- मिठाई खराब, खराब मिठाई देने के बाद भी देता रहा जवाब, बदबूदार बटर टोस्ट की बर्फी बेचने का आरोप
➡आगरा, जिला पंचायत मार्केट तालाब में तब्दील, सड़क पर जलभराव ग्रामीण परेशान, कई बार मामले को लेकर की शिकायत, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निस्तारण, बाह के जिला पंचायत मार्केट का मामला
➡चमोली, टनल हादसे के घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी, रेस्क्यू अभियान का जायजा ले रहे हैं सीएम, रेस्क्यू टीमों से ऑपरेशन की जानकारी ले रहे, जिला अस्पताल गोपेश्वर भी जाएंगे सीएम धामी, घायल मजदूरों का हालचाल लेंगे मुख्यमंत्री धामी
➡हमीरपुर, यमुना, बेतवा नदी का बढ़ने लगा जलस्तर, प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर, यमुना नदी खतरे के निशान से 9 मीटर दूर, बेतवा नदी खतरे के निशान से 12 मीटर दूर, केंद्रीय जल आयोग की टीम चेक कर रही जलस्तर, बाढ़ का खतरा, नदी किनारे रहने वालों को चिंता
➡अलीगढ़, टिफिन को लेकर विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 18 से अधिक लोगों ने दुकानदारों को पीटा, दुकानदारों ने थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की, सिविल लाइन थाना इलाके के शमशाद मार्केट की घटना
➡कन्नौज, युवक ने पिया कीटनाशक, आत्महत्या के प्रयास का वीडियो, गांव के सूदखोर पर लगाया आरोप, LLB की मार्कशीट रखने का आरोप, युवक की हालत गंभीर, इलाज जारी, सदर कोतवाली क्षेत्र के सेंगरमऊ गांव का मामला
➡बागपत, पुलिस, 25 हजार इनामी के बीच हुई मुठभेड़, इनामी बदमाश शाहनवाज के पैर में लगी गोली, बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस,बाइक बरामद, खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में हुई बदमाश से मुठभेड़
➡रायबरेली, पत्नी, बेटी ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, 17 जुलाई से लापता छोटेलाल का कंकाल मिला, पत्नी, बेटी ने हत्या कर शव दफनाया, हड़कंप, घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में मारकर दफनाया, पत्नी, बेटी की निशानदेही पर बरामद हुआ कंकाल, दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराइन गांव की वारदात
➡सहारनपुर, कोतवाली देहात पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, फायरिंग में शातिर गोकश महमुद घायल, बदमाश को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी इरफान भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, कब्जे से तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद, देहात कोतवाली क्षेत्र की बाबर कॉलोनी की घटना
➡संभल, महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस, मायके पक्ष के लोग, जुनावई थाना क्षेत्र के गांव गेहट का मामला
➡दिल्ली, अध्यक्ष अजय राय का वाट्सऐप अकाउंट बंद, अकाउंट बैन होने पर BJP पर लगाया आरोप, BJP पर लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप, ‘BJP के खिलाफ आवाज उठाने की मिल रही सजा’, ‘कथित घोटालों के खिलाफ बोलने पर कार्रवाई’, वाट्सऐप, Meta तुरंत अकाउंट बहाल करें- अजय
➡सुल्तानपुर, तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, बलरामपुर के जैतपुर का खुर्शीद आलम, प्रशांत सिंह के पैर में लगी गोली, तस्करों के तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती, 1.8 किलोग्राम मारफीन,तमंचा, दो कारें बरामद, अखंड नगर थानाक्षेत्र के अंडरपास के पास मुठभेड़
➡प्रतापगढ़, दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, पुरानी रंजिश में दबंगों ने उतारा मौत के घाट, इलाज के दौरान सौरभ विश्वकर्मा ने तोड़ा दम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे और अन्य पर आरोप, लीलापुर थाना के लक्ष्मणपुर के पास की वारदात.
सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम, आज सुबह 10 बजे सीएम योगी निकालेंगे यात्रा, GPO से लोक भवन तक मौन पदयात्रा निकलेंगे
➡लखनऊ, यूपी टी-20 सीज़न-4 का आज से होगा आगाज़, इकाना स्टेडियम में 6 बजे से उद्घाटन समारोह, सीएम योगी मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित, डॉक्टर संजय कपूर रहेंगे शामिल,सभी तैयारियां पूरी, आज उद्घाटन समारोह कई कलाकार शामिल होंगे, ड्रोन शो, लेज़र लाइट शो, आतिशबाजी से शुरुआत
➡दिल्ली, NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला, Rouse Avenue Court आज सुनाएगी फैसला, CBI की 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट, पेपर लीक मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट
➡दिल्ली, सोनम वांगचुक का बयान, इस आज़ादी के दिन, मुझे आपकी मदद चाहिए-सोनम, इस देश को एक शांतिपूर्ण क्रांति की ज़रूरत- सोनम, ‘कम से कम अपने नेताओं को चुनने के तरीके में’, ‘2047 तक एक सम्मानजनक देश बने रहना चाहते हैं’, लगभग आधे सांसदों पर आपराधिक मामले हैं-सोनम, ‘एक-तिहाई पर हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर आरोप’, इसमें कोई हैरानी नहीं कि भरोसे की कमी है-सोनम, ‘देश की सबसे बड़ी कमियों में से एक बन गई है’, ‘मैं देश के बेहतरीन लोगों से सलाह लेना चाहता हूं’, ‘इस बात पर चर्चा हो सके कि क्या बदलना चाहिए’, ‘लद्दाख में बैठे हुए मुझे नहीं पता कि वे कौन हैं, कहां हैं’, इसलिए आप मेरी मदद करें- सोनम वांगचुक, ‘अपने इलाके से एक ऐसे व्यक्ति का नाम सुझाइए’, ‘जिसे आप देश के लिए ईमानदार, निस्वार्थ मानते हैं’, आइए, मिलकर सोचें, क्या बदलना चाहिए?- सोनम, ‘क्या भारत का दूसरा आज़ादी आंदोलन शुरू कर सकते हैं?’, ‘छोटी-छोटी कोशिशें ही बड़े बदलाव की शुरुआत बनती हैं’
➡दिल्ली, सौरभ दास ने एक्स पर किया ट्विट, ‘मनन कुमार मिश्रा को लेकर बातें सामने आ रही’, ‘जिस तरह की डरावनी बातें सामने आ रही हैं’, ‘उन्हें देखते हुए तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए’, ‘ठीक-ठाक काम करने वाले लोकतंत्र में ऐसा ही होता’, ‘लोकतंत्र को बनाने के लिए कॉकरोच मौजूद हैं’
➡लखनऊ, दुकान लगाने को लेकर विवाद, कृष्णा नामक व्यक्ति पर विवाद करने का आरोप, विवाद के बाद पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, पारा थाना क्षेत्र का मामला
➡लखनऊ, पति-पत्नी के विवाद में पति की मौत, पूर्व पत्नी तपस्या पर हत्या का आरोप, विवाद के दौरान सिर पर वार का आरोप, हमले में आशीष सोनी गंभीर रूप से घायल, डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित किया, पुलिस ने आरोपी तपस्या को हिरासत में लिया, जानकीपुरम की आनंद विहार कॉलोनी का मामला
➡रायबरेली, सब्जी खरीदने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, रुपये के लेन-देन को लेकर जमकर हुई मारपीट, खूनी संघर्ष में तीन लोग हुए घायल, बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई गांव की घटना
➡रायबरेली, मिड डे मील के सामान का पैसा मांगना पड़ा भारी, परचून दुकानदार, उसके भाई की पिटाई, दुकानदार का 2600 रुपये था बकाया, ग्राम प्रधान राजू वर्मा पर गंभीर आरोप, प्रधान पर साथियों संग मारपीट का आरोप, मारपीट में दुकानदार सतेंद्र घायल, भाई जितेंद्र को भी गंभीर चोटें आईं, दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही, जगतपुर थाना क्षेत्र के बिंदागंज का मामला
➡हापुड़, फर्जी ITC क्लेम करने वाली फर्म का भंडाफोड़, GST विभाग की SIB टीम ने की बड़ी कार्रवाई, बोगस ITC क्लेम का मामला पकड़ा गया, पूर्व में निरस्त फर्मों से आपूर्ति दिखाई गई, 72.68 लाख रुपये का ITC क्लेम किया गया, टीम ने दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की, दिल्ली की फर्मों से आपूर्ति दिखाकर किया खेल, देव स्मिता इंटरप्राइजेज से आपूर्ति दिखाई गई, JD ट्रेडर्स और जीत ट्रेडर्स से भी आपूर्ति दिखाई, JD ट्रेडर्स का पंजीयन 2024 में निरस्त हो चुका, जीत ट्रेडर्स का पंजीयन 2024 में निरस्त हुआ, देव स्मिता इंटरप्राइजेज का पंजीयन निरस्त हुआ, 27 लाख रुपये विभाग के खाते में जमा कराए, फर्म पर आगे की कार्रवाई में जुटा GST विभाग, गढ़ क्षेत्र के अनूपपुर डिबाई में स्थित है फर्म
➡अमेठी, राजस्व निरीक्षक कार्यालय की जमीन से हटाया अतिक्रमण, नोटिस के बावजूद नहीं हटा रहे थे अवैध कब्जा, तहसीलदार की मौजूदगी में चला अभियान, राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ की कार्रवाई, सड़क किनारे रखी दुकानों को भी हटवाया गया, बहादुरपुर के रोखा के पास का है पूरा मामला
➡आजमगढ़, टप्पेबाजी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, मुठभेड़ में मुकेश यादव घायल, मुकेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया, मौके से कमलेश को भी पुलिस ने पकड़ा, मुठभेड़ के दौरान विकास फरार हो गया, कब्जे से टप्पेबाजी का सामान बरामद
➡आजमगढ़, पारिवारिक विवाद में युवक की जमकर पिटाई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पड़ोस के घर जाने को लेकर विवाद हुआ, पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ने का आरोप, करीब एक दर्जन लोगों पर मारपीट का आरोप, बचाने पहुंचे लोगों से भी मारपीट का आरोप, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू की, मेहनगर थाना क्षेत्र के विषहम गांव का मामला
➡झारखंड, झारखंड CM हेमंत सोरेन का राहुल गांधी को पत्र, Mines and Minerals Amendment Bill पर मांगा समर्थन, बिल से राज्यों के संवैधानिक अधिकार सीमित होने की आशंका, राज्यों के वित्तीय अधिकारों पर असर की आशंका, राज्यों के अधिकारों के मुद्दे पर आवाज उठाने की अपील, केंद्र के खिलाफ आवाज उठाने की अपील, सहकारी संघवाद की रक्षा के लिए समर्थन मांगा
➡दिल्ली, ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग स्थलों की मैपिंग की, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मैपिंग की, 7 निर्धारित पार्किंग स्थलों की मैपिंग की, Google Maps पर डिजिटल रूप से मैपिंग की, QR स्कैन कर सीधे पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे
➡फर्रुखाबाद, तेज रफ्तार डंफर ने डाक कांवड़िया को रौंदा, हादसे में कांवड़िया की मौके पर दर्दनाक मौत, हादसे के बाद कांवड़ियों ने हाईवे किया जाम, इटावा-बरेली हाईवे पर लगाया जाम, कांवड़िया गोला, लखीमपुर खीरी जा रहा था, हाईवे जाम होने से 10 किमी लगा जाम, थाना प्रभारी ने समझाने का प्रयास किया, राजेपुर क्षेत्र के गांधी के पास की घटना
➡शाहजहांपुर, शाहजहांपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शराब को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, विवाद के बाद जमकर चले लाठी-डंडे, लाठी-डंडों की पिटाई में सुरेंद्र की मौत, हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, तिलहर क्षेत्र के साहेबेगपुर की घटना
➡आगरा, प्रसूता, नवजात को नदी पार कराई, ट्यूब पर चारपाई रखकर नदी पार कराई, रास्ता नहीं होने से नदी से गुजरने को मजबूर, ग्रामीणों को उटंगन नदी से गुजरने को मजबूर, प्रसूता को नदी पार कराने का वीडियो वायरल, बसई अरेला क्षेत्र के सुखलाल व का मामला
➡बाराबंकी, बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद, लवकुश यादव ने पुलिस पर आरोप लगाए, घायल होने के बावजूद FIR नहीं होने का आरोप, FIR दर्ज न होने से नाराज हैं लवकुश यादव, कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी पुलिस, बिजली विभाग टीम भी मौके पर पहुंची थी, कनेक्शन जोड़ने को लेकर ग्रामीणों से हुआ विवाद, विवाद के दौरान लवकुश यादव घायल हुए थे, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, पीड़ित पक्ष को मनाने का प्रयास जारी, बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र का मामला
➡बलरामपुर, पुलिस की साइबर सेल को बड़ी सफलता, 202 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए गए, बरामद फोन की कीमत 40 से 45 लाख, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से बरामद किए, पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे
➡चमोली, THDC की निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन, टनल के अंदर अचानक पानी, मलबा घुसा, 7 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत, हादसे के वक्त 22 मजदूर मौजूद थे, हादसे में 14 मजदूरों का रेस्क्यू हुआ, NDRF, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे CM धामी
➡सीतापुर, सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ी बाइक, हादसे में एक महिला की मौत, कई घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी, मानपुर के ग्राम कटरा के पास की घटना
➡अयोध्या, सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज, हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे सीएम, महंत संत रामदास को श्रद्धांजलि देंगे मुख्यमंत्री, श्री रामजन्मभूमि में सीएम करेंगे दर्शन-पूजन, रामचंद्र दास का 23वां पुण्य-स्मृति महामहोत्सव, पुण्य-स्मृति महामहोत्सव में सीएम होंगे शामिल, संत रविदास मंदिर में पुष्पांजलि कार्यक्रम
—————————–

More Stories
सुल्तानपुर14अगस्त26*राजकीय पशु चिकित्सालय बल्दीराय में 2024 से डॉक्टर की तैनाती नहीं*
पूर्णिया बिहार 13 अगस्त26 DM अंशुल कुमार के निर्देश पर पूर्णिया में स्वच्छता का महाअभियान:
बाराबंकी14अगस्त26*15वें वित्त आयोग से परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार,