*डीपीसी न्यूज़ नेटवर्क…*
*उत्तराखंड में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों की मौके पर ही मौत…*
*उत्तराखंड15अप्रैल25 में भीषण हादसा हुआ
है। विकास नगर से बड़कोट की ओर जा रही पिकअप गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। विकास नगर से परचून का सामान भरकर बड़कोट की ओर जा रही पिकअप वाहन बनींगाड के पास पिकअप वाहन एचपी 17जी 0 319 गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में तीन लोग सवार थे। मृतकों के पहचान नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जीवनगढ़ थाना विकास नगर, प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल निवासी जीवनगढ़ थाना विकास नगर, अजय शाह पुत्र बारंगी नाथ निवासी चौबयां थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार हाल निवास जीवन गढ़ है।

More Stories
हरदोई27जून26*स्कॉर्पियो हादसे ने बढ़ाया सियासी पारा, युवक की मौत पर छह घंटे तक हंगामा
महोबा 27जून 26*गार्ड की मौत पर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत,
मैनपुरी27जून26*विकास खण्ड घिरोर की ग्राम पंचायत फैजपुर मे जन चौपाल का हुआ आयोजन