February 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इलाहाबाद10जनवरी25*मुख्यमंत्री ने एसआरएन में नन्दी सेवा संस्थान द्वारा स्थापित "मां की रसोई" का किया उद्घाटन*

इलाहाबाद10जनवरी25*मुख्यमंत्री ने एसआरएन में नन्दी सेवा संस्थान द्वारा स्थापित “मां की रसोई” का किया उद्घाटन*

इलाहाबाद10जनवरी25*मुख्यमंत्री ने एसआरएन में नन्दी सेवा संस्थान द्वारा स्थापित “मां की रसोई” का किया उद्घाटन*

इलाहाबाद10जनवरी25*मुख्यमंत्री ने एसआरएन में नन्दी सेवा संस्थान द्वारा स्थापित "मां की रसोई" का किया उद्घाटन*

*समाज की सेवा में नन्दी सेवा संस्थान का एक नया अध्याय*

*मरीजों, तीमारदारों एवं परिवारजनों के मिलेगा गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन मात्र 9 रुपए के नॉमिनल शुल्क पर*

*मुख्यमंत्री ने मां की रसोई में खाना वितरित कर किया शुभारंभ*

*मंत्री नन्दी एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत एवं अभिनन्दन*

इलाहाबाद10जनवरी25*मुख्यमंत्री ने एसआरएन में नन्दी सेवा संस्थान द्वारा स्थापित "मां की रसोई" का किया उद्घाटन*

एसआरएन में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को अब भोजन के लिए न तो भटकना होगा और न ही अधिक खर्च करना होगा। नन्दी सेवा संस्थान द्वारा स्थापित “मां की रसोई” में मात्र 9 रूपए में भरपेट भोजन कराया जाएगा।
जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फीता काट कर किया।
इस दौरान मंत्री नन्दी ने कहकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों एवं परिजनों को पौष्टिक, शुद्ध एवं उत्तम गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराना “मां की रसोई” की स्थापना का मूल भाव है।
समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़े होकर उन्हें संबल प्रदान करने का कार्य नन्दी सेवा संस्थान विगत कई वर्षों से कर रहा है।

नन्दी सेवा संस्थान द्वारा तैयार कराई गई मां की रसोई
फुली एसी, हाईजीनिक और आधुनिक तरीके से बनाई गई है।

सेवा ही संकल्प के भाव के साथ हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहने वाले नन्दी सेवा संस्थान द्वारा संगम नगरी प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में “मां की रसोई” स्थापित की गई है। जहां पर प्रयागराज ही नहीं बल्कि आस- के विभिन्न जनपदों एवं अन्य राज्यों से मरीजों का ईलाज कराने के लिए आने वाले तीमारदारों को मात्र नौ रूपए में ही शुद्ध शाकाहारी भोजन कराया जाएगा। मां की रसोई उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी जो अपनों का ईलाज कराने के लिए एसआरएन आते हैं और भोजन के लिए परेशान होते हैं।
नन्दी सेवा संस्थान द्वारा एसआरएन परिसर में करीब 2000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में फुली एसी, हाईजीनिक और आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण भोजनालय मां की रसोई को तैयार किया गया है। जहां एक बार में करीब 150 लोग एक साथ बैठ कर भोजन कर सकेंगे। भोजनालय को पूरी तरह से रेस्टोरेंट के तरीके से सजाया गया है। इसका इंटीरियर यहां आने वाले लोगों को पूरी तरह से रेस्टोरेंट का एहसास कराएगा। जहां पर लोगों को सैकड़ों रूपए में महंगा भोजन नहीं बल्कि केवल दस रूपए में एक थाली भरपेट भोजन मिलेगा। एक थाली में चार रोटी, सब्जी, दाल-चावल, सलाद के साथ ही स्वीट भी होगा। यह सब नन्दी सेवा संस्थान द्वारा मरीजों के तीमारदारों को केवल नौ रूपए में उपलब्ध कराया जाएगा।
मां की रसोई को न केवल आधुनिक तरीके से बनाया गया है। बल्कि यहां भोजन बनाने, भोजन पकाने से लेकर भोजन परोसने तक की सारी व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से आधुनिक हैं। सब्जी काटने के साथ ही दाल, रोटी और सब्जी आदि बनाने के लिए आधुनिक बर्तन और मशीनें लगाई गई हैं। आटा गूथने और फिर उसकी लोई बनाकर मशीन में ही बेलने और मशीन में ही सेंक कर बाहर निकालने की व्यवस्था है। यहां गैस का जंक्शन अलग है, स्टोरेज पार्ट अलग है और मुख्य किचन अलग है। ताकि साफ-सफाई बरकरार रहे। खाना बनाने से लेकर खाना परोसने तक के ज्यादातर बर्तन स्टील के ही हैं। इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, हर्षवर्धन बाजपेई, दीपक पटेल,विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी जी एवं अन्य गणमान्यजन व चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.