कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*
*कौशांबी।* उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ दीदी के मनोनीत होने पर कसेंदा कैंप कार्यालय में एक बधाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष एवं चायल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तलत अज़ीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम ने कहा की आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से बदलाव दिखाई पड़ रहा है उन्होंने कहा की आराधना मिश्रा मोना की राजनीति में मजबूत पकड़ है और उनसे ज्यादा उनकी मजबूत पकड़ उनके पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की है प्रमोद तिवारी के बेटी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस की राजनीति में तेजी से बदलाव होगा और आम जनता मतदाताओं का कांग्रेस की ओर तेजी से झुकाव होगा जिसका सीधा असर आने वाले पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा इस अवसर पर कसेंदा के ग्राम प्रधान सुखलाल यादव,मैहर लाल,साजिद चाचा,मज़हर,अशरफ कमर,फैज़ प्रधान, तफ़सीर,शाहनवाज,मोनू,शारिक,तौहीद, कामरान,तुषार चौधरी,माज़,साद,दानिश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26**उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ*