मथुरा 26 सितंबर 26* आजनोख ग्राम से 09 वर्ष का बच्चा के गुम होने के संबंध में*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। *दिनांक 23-09-2026 को आजनोख ग्राम से एक 09 वर्ष का बच्चा शाम को ग्राम आजनोख में लगे मेले से कहीं गुम हो गया था। इसकी सूचना उसके परिजनों द्वारा थाने पर दिनांक 24-09-2026 को दी गई, जिसमें अभियोग पंजीकृत किया गया। आज सुबह उसी के परिवारजनों ने उस बच्चे के कपड़ों को देखकर पहचाना कि यह उनका पुत्र है। इस सूचना पर थाना प्रभारी बरसाना, मय फोर्स के ग्राम आजनोख पहुंचे जहाँ बच्चे का शव ग्राम आजनोख में मंदिर के पीछे बने तालाब के किनारे पर मिला। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना का जल्द ही अनावरण किया जाएगा और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।*
बाइट-अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी (गोवर्धन)
More Stories
मथुरा 26सितंबर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा छात्र-छात्राओं संग स्वच्छता जन-जागरूकता रैली
मथुरा 26 सितंबर 26*मातृत्व शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान समारोह संपन्न
मथुरा 26 सितंबर 26*व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों की शिकायत, ध्वनि प्रदूषण पर लगे रोक