आगरा25जून*हाथ बांधकर चौथी मंजिल से महिला को फेंका, हुई मौत
आगरा में ॐ श्री अपार्टमेंट में एक महिला की चौथी मंजिल से फेंक हत्या कर दी गई। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। इस घटना के बाद सनसनी फ़ैल गई। आनन फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
दरसल घटना थाना ताजगंज इलाके के ओम श्री अपार्टमेंट की है। फ्लैट नंबर 406 में रितिका एक युवक के साथ लिव इन में रहती थी। जानकारी के मुताबिक आज कुछ युवक और महिला उनके फ्लैट में पहुंचे। उसके बाद महिला रितिका को ऊपर से फेंक दिया। महिला की मौत हो गई। महिला के हाथ बंधे थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से लिव इन में रह रहे युवक और फ्लैट पर आई दो महिला और एक पुरुष यानी 4 को हिरासत में लिया है। डिप्टी एसपी अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी

More Stories
पूर्णिमा बिहार 14 जनवरी 26* किलकारी, पूर्णिया में धूमधाम से मनाया गया पतंग उत्सव। …
नई दिल्ली 14 जनवरी 26 * देश राज्यों की बड़ी खबरें। …
यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 14 जनवरी 26 * सुख समृद्धि और सूर्य उपासना का पर्व पोंगल*