June 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अलीगढ़23जून26*ग्राम राजपुर में GK प्रतियोगिता का आयोजन विजेता छात्रों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

अलीगढ़23जून26*ग्राम राजपुर में GK प्रतियोगिता का आयोजन विजेता छात्रों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

अलीगढ़23जून26*ग्राम राजपुर में GK प्रतियोगिता का आयोजन विजेता छात्रों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

अलीगढ़ से रमेश कुमार की रिपोर्ट, यूपीआजतक के लिए 

अलीगढ़ जनपद की खैर तहसील के ग्राम राजपुर में शिक्षा और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री मोहम्मद फरमान और श्री हाशिम खान द्वारा कराया गया, जो वर्तमान में भारतीय सेना और भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
प्रतियोगिता में खैर तहसील के विभिन्न गांवों के कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 21 जून की सुबह 10 बजे आयोजित सम्मान समारोह में ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अनास खान, खुशबू शर्मा, गौरव शर्मा, अरशद तोमर, अभय चौहान और खुशी कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस अवसर पर ग्राम राजपुर के गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी एवं विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमित गुरुजी, रिहान भैया, सोनू गुरुजी, अरमान भैया और सारिक गुरुजी का विशेष योगदान रहा, जिसकी सभी ने सराहना की।

 

यूट्यूब टाइटल:
🏆 ग्राम राजपुर में GK प्रतियोगिता का आयोजन | विजेता छात्रों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
हैशटैग:
#Aligarh #Khair #Rajpur #GKCompetition #UPAajTak #Education #IndianArmy #IndianNavy #StudentTalent #RameshKumar #UPNews #AligarhNews #KhairNews #AwardCeremony #GeneralKnowledgeCompetition

Taza Khabar