नई दिल्ली २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…
👇
===============================.
1 अल नीनो के खतरे और इसके चलते कमजोर मानसून और कम बारिश की आशंका को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। शिवराज ने साफ कहा है कि संकट आने से पहले ही तैयारी पूरी कर ली जाएगी। ICAR-CRIDA ने देश के हर जिले के लिए आकस्मिक प्लान तैयार कर लिया है।
2 दुनिया भर में इस वक्त अल नीनो का खतरा मंडरा रहा है और भारत की खेती भी इससे अछूती नहीं रहेगी। लेकिन केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि वो हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संकट का इंतजार करने की बजाय पहले से तैयारी कर ली जाए — यही हमारा तरीका है
3 ‘अनुच्छेद 370 की समाप्ति से श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ पूरा’, गृह मंत्री शाह ने जनसंघ के संस्थापक को बताया महान नेता
4 व्यापार वार्ता के लिए आज भारत आएगा अमेरिकी दल, जेमिसन ग्रीर के नेतृत्व में समझौते को अंतिम रूप देंगे दोनों देश
5 कांग्रेस की पीएम मोदी को सलाह: ट्रंप को खुश करना बंद करें, देश हित के खिलाफ व्यापार समझौते पर न करें हस्ताक्षर
6 चालू वित्त वर्ष 2026-27 में कृषि क्षेत्र का जीडीपी में योगदान लुढ़क सकता है। क्वांटेको रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, कमजोर मानसून की वजह से कृषि और संबंधित गतिविधियों का सकल मूल्यवर्धन (GVA) तीन प्रतिशत से घटकर शून्य से एक प्रतिशत के बीच आ सकता है।
7 केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, 21 जून को राज्यसभा कार्यकाल खत्म हुआ था; भाजपा ने दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया
8 ममता जो सीट हारीं, वहां EVM-VVPAT सुरक्षित रखने का आदेश, हाईकोर्ट बोला- जरूरत पड़ने पर जांच होगी; भवानीपुर में शुभेंदु 15,000 वोटों से जीते थे
9 NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
10 लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतें, जांच के लिए SIT पहुंची, सभी शव परिजन को सौंपे, बेटी का शव देखकर मां बेहोश
11 राममंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट SIT ने सरकार को सौंपी, 20 पेज की रिपोर्ट में FIR और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश
12 TMC ने ममता को पार्टी प्रमुख बताया, चुनाव आयोग को वर्किंग कमेटी की लिस्ट भेजी; एक दिन पहले बागी गुट ने अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना था
13 गंगा नदी में नाव पर बैठकर बीयर पार्टी, नॉनवेज खाया, वाराणसी पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया, 5 साल तक की सजा हो सकती है
14 एक मोबाइल नंबर से खुला ₹3000 करोड़ का फर्जीवाड़ा, पंजाब के सगे भाइयों ने 27 कागजी कंपनियां बनाईं; फर्जी बिल बनाकर टैक्स लाभ भी लिया
15 ईरान बोला- होर्मुज अब पहले जैसा नहीं रहेगा, इसकी देखरेख हम अपने तरीके से करेंगे, अमेरिका पर भरोसा नहीं
16 वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO आज से खुला, फ्रेश इश्यू से ₹585 करोड़ जुटाएगी, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,544; 1-जुलाई को लिस्टिंग होगी
17 वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली, कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना
18 सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 76,450 पर आया, निफ्टी 190 अंक गिरा; मेटल-आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली; वेदांता का शेयर 6% गिरा
=============================

More Stories
लखनऊ २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ २३ जून २०२६ * हादसे के बाद जागा एलडीए, अवैध बिल्डिंग पर फिर चला ध्वस्तीकरण का चाबुक, वर्ष 2016 में जारी हुआ था गिराने का आदेश, 10 वर्ष तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
कौशाम्बी २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें