अरदोई23जून25*नवजात की मौत के बाद माता-पिता ने सई नदी में बहाया शवः
पिहानी सीएचसी में जन्म के बाद इलाज के दौरान हुई बच्ची की मौत, कोतवाल ने 4 घंटे में सुलझाया मामला
हरदोईसे मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक
हरदोई में एक नवजात बच्ची का शव सई नदी में मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कुइयां-उमरसेडा बॉर्डर पर सोमवार सुबह नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
कोतवाल विद्यासागर पाल ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित कीं। टीमों ने हरियावा सीएचसी, पिहानी सीएचसी और कस्बे के सभी निजी अस्पतालों में जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि बेला कपूरपुर निवासी पूजा देवी रविवार दोपहर 3 बजे पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुई थी।
रात में पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनुसार बच्ची की हालत ठीक नहीं थी। उसे हरदोई रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद पूजा और उनके पति तकदीर बहादुर ने घर लौटते समय बच्ची का शव सई नदी में प्रवाहित कर दिया।
कोतवाल ने दंपति को कोतवाली बुलाया। उन्हें हरदोई पोस्टमार्टम हाउस से शव लेने भेजा गया है। अंतिम संस्कार माता-पिता द्वारा किया जाएगा। पुलिस ने मामले का खुलासा महज चार घंटे में कर दिया।

More Stories
मऊ 3 मार्च 26*तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान*
अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,