वाराणसी 23जून25*केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुष्पवर्षा कर ढोल-नगाड़े के साथ साथ स्वागत
वाराणसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। वाराणसी हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। शाह मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेगे
जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। गृहमंत्री के आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर ढोल-नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया।
गृहमंत्री बाबा विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद, वह होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार को होटल ताज के दरबार हॉल में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय और नीतिगत निर्णयों पर विचार-विमर्श होगा।
More Stories
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*
शामली 24 अक्टूबर 2026* किसान नेता तरुण गर्ग को भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक में मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी,,,
कौशाम्बी 24 अक्टूबर 26*राजा भैया की बेती कुंडा कोठी में 17 नवंबर से 4 दिन होगा भव्य राम कथा का आयोजन*