ब्रेकिंग
अयोध्या6जून25*औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी पहुंचे अयोध्या। सर्किट हाउस में व्यापारियों ने किया स्वागत।
मीडिया से बातचीत करते हुए नंद गोपाल नंदी ने कहा। उत्तर प्रदेश पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल के रूप में अपने आप को स्थापित करने में हुआ सफल।ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में 33 लाख 50000 करोड़ के एमओयू प्राप्त हुए जो बढ़ाकर अब 50 लाख करोड़ से अधिक हो गए। हमने इन्वेस्टर का भरोसा और विश्वास जीता है। हम एमओयू को धरती पर उतारने में सफल हुए हैं। डिफेंस कॉरिडोर के तहत आज लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल भी बनाया जा रहा है।
राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले नंद गोपाल नंदी। कहा भारत की आत्मा भारत के लोगों को मन में राम है। मेरे मन में राम है। मेरे तन में राम है। रोम रोम में राम है।देश और उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया में सनातन को जो लोग मानते हैं उनके लिए गौरव का दिन है।
विपक्ष पर हमला करते हुए नंद गोपाल नंदी ने कहा।विपक्ष अपना सब कुछ खो चुका है। विपक्ष हताशा में है। विपक्ष आईसीयू में है। 2014 से ही देश के मतदाताओं ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है।ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना का परिचय पूरी दुनिया ने देखा। उसका लोहा माना। दो-तीन दिन के अंदर ही पाकिस्तान को समझौते के लिए हमारी सेना ने घुटने पर ला दिए।
प्रधानमंत्री के विजन और डबल इंजन की सरकार में अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*