May 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या2मई26*61 स्कूलों में शून्य नामांकन पर बड़ी कार्रवाई, BSA सख्त#*

अयोध्या2मई26*61 स्कूलों में शून्य नामांकन पर बड़ी कार्रवाई, BSA सख्त#*

अयोध्या2मई26*61 स्कूलों में शून्य नामांकन पर बड़ी कार्रवाई, BSA सख्त#*

*परिषदीय विद्यालयों की स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की समीक्षा में जनपद के 61 विद्यालयों में नामांकन शून्य पाया गया है।*

(#अयोध्या)

*जिसके बाद विभाग ने कड़ा कदम उठाया है,जांच में सामने आया कि 113 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-1 में एक भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ 10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-6 में प्रवेश शून्य रहा 6 विद्यालय ऐसे मिले, जहां कक्षा-1और कक्षा-6 दोनों में कोई नामांकन नहीं है।*

BSA कार्यालय की समीक्षा में यह भी पाया गया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने नामांकन बढ़ाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए

*जबकि पूर्व में इस संबंध में निर्देश भी जारी किए गए थे।*

*वही मामले को गंभीरता से लेते हुए BSA ने: संबंधित प्रधानाध्यापक, शिक्षक और स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए*

वही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 2 दिन के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया साथ ही नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

👉 *इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि अब शिक्षा विभाग नामांकन के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।*

आने वाले समय में और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट*