नई दिल्ली2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे..*
*02- मई – शनिवार*
👇
*==============================*
*1* देश में जल्द मिलेंगी हाइपरसोनिक मिसाइलें, सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों से दोगुनी होगी रफ्तार; कोई डिफेंस सिस्टम नहीं रोक पाएगा
*2* कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं दाम, कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने के बावजूद घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। लेकिन तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। सरकार के सामने चुनौती है कि वह कंपनियों को घाटे से बचाए या जनता पर महंगाई का बोझ डाले।
*3* सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक: कहा- फिर चला महंगाई का चाबुक; राहुल बोले- अगला वार पेट्रोल-डीजल पर
*4* गड़बड़ाएगा किचिन का बजट, और महंगा हो सकता है खाद्य तेल, वैश्विक बाजार में कीमतें बढ़ने, घरेलू स्तर पर रुपए की कमजोरी और इंपोर्ट की लागत बढ़ने की वजह से खाने का तेल महंगा होने की आशंका जताई जा रही है.
*5* चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। आयोग के निर्देशानुसार इन सभी केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
*6* TMC की SC में काउंटिंग सुपरवाइजर के तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को चुनौती, 2 मई आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
*7* कोलकाता में वोटों की गिनती से पहले ‘भारी सुरक्षा इंतजाम’; EVM स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास के दायरे में ‘धारा 163’ लागू
*8* महिलाओं की बंपर वोटिंग से उलझी बंगाल की सियासी गुत्थी, मतदान में पुरुषों को 2.5 फीसदी से पीछे छोड़ा
*9* प्रतिशत की दृष्टि से भले ही राज्य में मतदान के सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं, मगर हकीकत में इस चुनाव में लोकसभा के मुकाबले 29.41 लाख कम लोगों ने वोट किए हैं। हालांकि लोकसभा की तुलना में एसआईआर के कारण मतदाताओं की संख्या में 68 लाख की कमी आई है।
*10* पश्चिम बंगाल का इस बार का विधानसभा चुनाव महज राजनीतिक दावों का नहीं, बल्कि टूटे हुए रिकॉर्ड्स का गवाह बन रहा है। एक तरफ जहां तृणमूल और भाजपा सार्वजनिक मंचों के जरिये अपनी जीत के प्रति आश्वस्ति का भाव प्रदर्शित कर रहे हैं, वहीं अंदरखाने इनमें एक गहरी बेचैनी और मंथन का दौर जारी है।
*11* दिल्ली में स्कूलों की मनमानी पर रोक: एडवांस फीस वसूली पर लगा प्रतिबंध, अब हर महीने ही लेनी होगी पेमेंट
*12* श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी से जुड़े कथित मारपीट मामले में गिरफ्तार तीनों अधिकारियों को शुक्रवार को जमानत मिल गई। इसके बाद मामला और अधिक गरमा गया है। जमानत के फैसले के तुरंत बाद राजस्थान के इंजीनियरों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी।
*13* बेंगलुरु में जनगणना के लिए पहुंची महिला कर्मचारी से बदसलूकी, जरूरी जानकारी देने से भी इनकार किया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
*14* 48 घंटे में दो पायलटों की हार्ट अटैक से मौत, एसोसिएशन का DGCA को पत्र- थकान से सुरक्षा को खतरा, फ्लाइट ड्यूटी के नियम सख्ती से लागू करें
*15* जम्मू के बनतालाब में पुल गिरा, 5-7 मजदूर दबे, अब तक 2 शव मिले; रेस्क्यू जारी, दावा- मरम्मत के दौरान कार गुजरने से हादसा हुआ
*16* गौतम अडाणी शादी की 40वीं सालगिरह पर केदारनाथ पहुंचे, पत्नी के साथ जलाभिषेक किया; कंपनी बना रही ₹4,081 करोड़ से रोपवे
*17* ट्रम्प बोले- ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, मैंने वहां जो किया वो कामयाब रहा, ईरानी सरकार ने 42,000 बेगुनाहों को मारा
*18* ट्रम्प ने यूरोपीय यूनियन की कार-ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया, कहा- व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहे, छूट चाहिए तो अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग करो
*19* ‘सैन्य कार्रवाई या समझौता’: ट्रंप बोले- ईरान के सामने बस दो ही रास्ते; तेहरान के नए प्रस्ताव को किया खारिज
*20* PAK में तेल की किल्लत: पाकिस्तानी मंत्री का छलका दर्द, कर डाली भारत की तारीफ; बोले- पड़ोसी बहुत आगे, हम पीछे, पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान के पास केवल 5-7 दिनों का कच्चा तेल बचा है।
*21* IPL का गणित- दिल्ली चौथी जीत से नंबर-6 पर आई, राजस्थान चौथे स्थान पर कायम, चेन्नई-मुंबई प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए खेलेंगी
*==============================*
[02/05, 06:50] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
❣️TOP 17 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*02/05/2026*
*००००००००००००००००००००००००००*
*1.* ‘होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान को न दें टोल’, अमेरिका की कंपनियों को चेतावनी; लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध।
*2.* ट्रंप ने तोड़ी बड़ी ट्रेड डील, यूरोपियन कारों पर 25% टैक्स लगाने का ऐलान! कहा-छूट चाहिए तो अमेरिका में मेन्यूफैक्चरिंग करो।
*3.* पहली बार डिजिटल होगी जनगणना: खुद दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी, 7 मई से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल।
*4.* भाजपा ने 2735 डिजिटल विज्ञापनों पर खर्च किये 6.5 करोड़ रुपये, कांग्रेस ने दिए 1090 विज्ञापन, खर्च 1.8 करोड़।
*5.* कालीघाट थाना के OC गौतम दास की पुलिस वर्दी में हाथ में बन्दूक लिए व्हाट्सअप स्टेटस फोटो देख भड़की TMC, कोलकाता CP तथा EC को लिखा पत्र।
*6.* चुनावी नतीजों का समय करीब आते ही पहाड़ से लेकर समतल तक भगवा रंग के गुलाल की बढ़ी मांग, सिलीगुड़ी के उत्पादक संस्थान का दावा।
*7.* काउन्टिंग में सिर्फ केन्द्रीय कर्मियों की नियुक्ति को लेकर दर्ज TMC के मामले पर आज SC में सुनवाई।
*8.* अगर सुरक्षा मजबूत हो तो बैलेट बॉक्स से ज्यादा सुरक्षित है EVM’, TMC के धांधली के आरोप के बीच पूर्व CEO देवाशिष सेन।
*9.* लखनऊ में युवा प्रापर्टी डीलर प्रबल जैन ने 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान, IPL सट्टेबाजी में सर्वस्व लगा चुका था दांव पर, लाखों रुपयों का था कर्जदार।
*10.* दिल्ली में स्कूलों की मनमानी पर रोक: एडवांस फीस वसूली पर प्रतिबंध, अब हर महीने ही लेनी होगी पेमेंट।
*11.* पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर।
*12.* आगरा-बनारस वंदे भारत के नाश्ते में मक्खी मिलने पर IRCTC ने सर्विस प्रोवाइडर पर ठोका 1 लाख का जुर्माना।
*13.* बिहारः हाजीपुर में प्रेमी ने बीच सड़क पर महिला की गला रेतकर की हत्या।
*14.* यूपीः कभी बाहुबली रहे बृजेश सिंह का धार्मिक अवतार, जगन्नाथ मंदिर पुनर्विकास के ध्वजवाहक बने पूर्व MLC, काशी घाट पर बजाते दिखे डमरू।
*15.* यूपीः ड्यूटी पर थे, पहुंच गए मॉल, शोरूम में छूने लगे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स, लखीमपुर खीरी में 5 पुलिस वाले सस्पेंड।
*16.* राष्ट्रपति ट्रंप ने ठुकराया ईरान का नया प्रस्ताव, डील को लेकर सस्पेंस।
*17.* एतिहाद एयरवेज ने 15 पाकिस्तानियों को नौकरी से निकाला, 48 घंटे में UAE छोड़ने का आदेश।
*००००००००००००००००००००००००००*
[02/05, 08:25] +91 95191 91829: . *🚩जय श्री राम🚩*
*2 मई, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *ट्रम्प ने जंग रोकने का ईरानी ऑफर फिर ठुकराया*, परमाणु मुद्दे का जिक्र न होने से नाखुश
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे बारिश के अलर्ट के बीच बढ़ी गर्मी, कल उदयपुर में दिन में तापमान 41.1 और रात को 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@42.8, राजसमंद@41.5
🔸 उदयपुर में *साइड देने के विवाद को लेकर युवक पर सरिए से जानलेवा हमला*, सूरजपोल थाना क्षेत्र के उदियापोल की घटना, पुलिस जांच जारी
🔸 *जम्मू कश्मीर पुलिस ने उदयपुर के ज्वेलर को पकड़ा*, चोरी के गहनों की खरीद से जुड़ा है मामला, उदयपुर के धानमंडी क्षेत्र में कार्रवाई
🔸 *खूनी तरबूज*: आगरा में खेत से तरबूज तोड़ने पर 13 वर्षीय किशोर की हत्या, मुंबई में तरबूज खाने से हुई थी पूरे परिवार की मौत, जांच में मृतकों के शरीर में मिला जहर!
🔸 अप्रैल में *GST कलेक्शन बढ़कर रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रुपये* के उच्च स्तर पर पहुंचा
🔸 डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महुड़ी चौकी के पास *बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर*, एक की मौत, दो युवक घायल
🔸 *बंगाल के 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग*, चुनाव आयोग के अनुसार इनमें सेकेंड फेज में हिंसा और EVM से छेड़छाड़ हुई थी
🔸 बीते चार साल में तेल के दाम नहीं बढ़े’, *पेट्रोल दामों में वृद्धि की आशंका के बीच* पेट्रोलियम हरदीप पुरी का एक्स पोस्ट
🔸 *यूरोपीय कारों और ट्रकों पर लगेगा 25% टैरिफ*: राष्ट्रपति ट्रंप का एक और टैरिफ बम
🔸 उत्तर-पश्चिमी ईरान में *धमाके में 14 रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की मौत*
🔸 अमेरिका के टेक्सास हिल कंट्री में *छोटा विमान क्रैश*, सवार सभी 5 लोगों की मौत
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: ब्रिटेन की 38 साल की महिला को लगा था कि तुर्की में सस्ते इलाज से “हीरोइन वाली स्माइल” जाएगी मिल, पहली बार 3 लाख किए खर्च, पर डॉक्टर ने किया ऐसा काम जैसे आधी पेंटिंग दी हो छोड़, फिर दोबारा गईं तो डॉक्टर ने बिना बताए 15 रूट कैनाल ऐसे कर डाले जैसे दांत नहीं, रोड रिपेयर रहा हो चल, दर्द ने किया तांडव, इन्फेक्शन मसूड़ों से घूमता-फिरता आंखों तक गया पहुंच, रोशनी तक आई खतरे में, जान बचाने सारे असली दांत पड़े निकालने, 19 लाख रुपये “स्माइल” के नाम पर हो गए स्वाहा, अब हाल ये महिला है, दांत नहीं, खाना है पर चबाना नहीं, ना खुलकर हंसना, बस आईना देख, किस्मत को कोसना, महिला का वीडियो हुआ वायरल, लोग कस रहे तंज, बोल रहे, सस्ता इलाज लगा था बड़ा धमाकेदार, निकला पैकेज- दर्द का त्यौहार, दांत हुए गायब, पैसा भी फरार, अब हसीना की हंसी भी EMI पे, सूप से दोस्ती, ठोस खाना हुआ बवाल
🔸 *प्रिंसिपल बोलीं- पीटी टीचर ने किया आत्महत्या का प्रयास*, थाने में शिकायत देकर कहा- स्कूल में बच्चे और स्टाफ सहमे, शिक्षिका बोलीं- मैं इतनी कमजोर नहीं, उदयपुर के भूपालपुरा थाना स्थित सरकारी स्कूल का मामला
🔹 *आईपीएल 2026*: दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से रौंदा, आज का मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*

More Stories
कानपुर नगर 2 मई26*भ्रष्टाचार की आंधी में रौंदा जायेगा किसान, मौज करेगा किसानों की कीमती जमीनों पर भ्रष्टाचारी विभाग*
मीरजापुर2मई26*भाजपा की दूसरी सूची जारी, महेंद्र जायसवाल बने जिला सहकोषाध्यक्ष*
लखनऊ2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें