*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
अयोध्या18फरवरी*कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दर्जन गांवों में किया जनसम्पर्क*
भेलसर(अयोध्या)कांग्रेस प्रत्याशी दयानन्द शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक दर्जन गांवों का भ्रमण कर अपने लिये वोट मांगा।
ग्राम सैमसी में आयोजित एक नुक्कड़ सभा मे उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता के हित के बारे में सोंचती रहती है।कांग्रेस पार्टी ने इस बार अपने घोषणा पत्र में किसानों के लिये कई घोषणाएं की है।श्री शुक्ला ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी दस दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करेगी।बिजली का बकाया भी माफ करेगी।बिजली का बिल भी आधा कर देगी।दस लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा देगी।श्री शुक्ला ने कहा कि अन्य पार्टियां जाति धर्म को लेकर कटुता की बात करके आप का वोट हासिल करना चाहती हैं जबकि कांग्रेस पार्टी विकास की और रूदौली क्षेत्र के कल्याण की बात करती है।नुक्कड़ सभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दयानन्द शुक्ला ने सैमसी,धर्म गंज,हरिहरपुर,रामपुर गुदारा,आजाद नगर,खुरदहा आदि गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगा।इसके बाद दयानन्द शुक्ला ने ग्राम सीवन में माजिद अली के चाचा के निधन का समाचार सुनकर वहां पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिल कर दुःख व्यक्त किया। इसके बाद ग्राम कुंडिरा पहुंच कर गांव में भ्रमण किया।इस अवसर पर सुशील तिवारी,राम अशीष तिवारी,अनिल तिवारी,राजू तिवारी,पूर्व प्रधान सुरेंद्र तिवारी,पंकज शर्मा,अतीकुर्रहमान,मो0 साजिद,नफीस अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*