[3/16, 20:46] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
14 मार्च से घर से गाड़ी लेकर निकले लापता ड्राइवर का मिला शव। कल सरयू नदी के नए पुल पर मिली थी लावारिस हालत में स्विफ्ट डिजायर कार।कार के मालिक को घर छोड़कर 14 तारीख की शाम को गाड़ी लेकर अपने घर के लिए निकला था ड्राइवर अतुल तिवारी। घर न पहुंचने पर गाड़ी के मालिक ने कोतवाली अयोध्या में गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट। आज सरयू नदी के माझा क्षेत्र में मिला ड्राइवर अतुल तिवारी का शव। पुलिस ने पंचनामा कर भेजा पोस्टमार्टम को। मृतक के घर में मचा कोहराम। कल गाड़ी में मिला था सुसाइड नोट। पुलिस मामले की कर रही है जांच। अयोध्या कोतवाली के तपस्वी छावनी क्षेत्र का रहने वाला था मृतक अतुल तिवारी।
[3/16, 20:46] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा,पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडेय ने जनपदवासियों को होली की बधाईयां दी। सभी को मिल जुलकर शांतिपूर्ण होलीकोत्सव मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्यौहार जीवन में खुशी एवं उल्लास लाता है। आप सभी के जीवन में हमेशा खुशी एवं उल्लास रहे हमारी ऐसी कामना है।
[3/16, 20:54] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या। आज साड़ी वितरण के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फैज़ाबाद शहर के तिरूपति होटल में समाजसेवी अर्चना तिवारी के माध्यम से 100 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से साड़ी वितरित की गई।
इस सूची में शामिल अन्य महिलाओं को उनके घर जाकर साड़ियाँ वितरित की जायेंगी।
इस मौके पर पत्रकार लालजी तिवारी, संदीप तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, शशांक मिश्रा व प्रशांत तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
????
विनीत- हरिओम तिवारी ‘राघव चरणानुरागी’, जिला- अयोध्या।
[3/16, 22:24] Basudev Yadaw Ayodhya: बिग ब्रेकिंग
अयोध्या।
राम की नगरी में महापाप। यलोजोन एरिया मे खून से लथपथ मिली मासूम बेटी। दरिंदगी की आशंका। झाड़ी के बीच तड़पता देख स्थानीयों ने दी पुलिस को सूचना। करीब 4 वर्ष बताई जा रही है मासूम की उम्र। नाजुक हालत में उपचार हेतु जिला अस्पताल किया गया मासूम को रिफर। हैवानियत का नंगा नाच करने वाले दरिंदे को तलाश रही पुलिस। कोतवाली अयोध्या के हनुमानगढ़ी चौराहे के पास की घटना।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*