महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
चरखारी (महोबा) रिपोर्टर – सादिक इस्लाम | न्यूज़ यूपीआजतक
महोबा *बुंदेलखंड की ऐतिहासिक नगरी चरखारी के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है। वर्षों से उपेक्षा और जर्जर अवस्था में खड़ा ड्योढ़ी महल, जिसका निर्माण वर्ष 1908 में महाराजा मलखान सिंह द्वारा कराया गया था, अब एक बार फिर अपनी शाही पहचान के साथ जीवंत हो उठा है।
ऐतिहासिक महत्व से भरपूर इस महल का जीर्णोद्धार इसकी मूल वास्तुकला और विरासत को सुरक्षित रखते हुए किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह हेरिटेज होटल अब न केवल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि चरखारी रियासत के गौरवशाली इतिहास को भी नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करेगा।
ड्योढ़ी महल का यह पुनर्जीवन केवल एक इमारत का नवीनीकरण नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर, इतिहास और पहचान के संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल है। अब आने वाली पीढ़ियाँ उस राजसी वैभव को अपनी आँखों से देख सकेंगी, जिसकी कहानियाँ अब तक केवल बुजुर्गों की जुबानी सुनने को मिलती थीं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहल से बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अन्य ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
“विरासत तभी जीवित रहती है, जब उसे संजोया जाए। चरखारी का ड्योढ़ी महल आज इसी सोच का एक सुंदर और प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।”
रिपोर्टर: सादिक इस्लाम
न्यूज़ यूपी आज तक, चरखारी (महोबा)

More Stories
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार
सुल्तानपुर २६जून २०२६ * कड़ी सुरक्षा में निकला ताजिया,कई गांवों में गम-ए-हुसैन की गूंज