अयोध्या15जून26*राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा
24 कमरों का आलीशान हॉस्टल,चंपत राय का ड्राइवर टिन्नू यादव अचानक कैसे बन गया करोड़पति,राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा
अयोध्या।राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी का मामला अब बेहद गरमा गया है।योगी सरकार द्वारा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के गठन के बाद इस केस में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।राम मंदिर में आने वाले रोजाना के लाखों रुपये के चढ़ावे में हेराफेरी के इस खेल में अब एक बेहद रसूखदार व्यक्ति का नाम भी सामने आ रहा है,इस नाम के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार तक खुलकर हमलावर हो गए हैं।
चंपत राय का ड्राइवर और करोड़ों की अकूत संपत्ति!
जांच में आया यह नया और चर्चित नाम किसी बड़े अधिकारी का नहीं,बल्कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर रहे राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव का है।सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर निर्माण शुरू होने से पहले तक राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव सामान्य ड्राइवरी का काम करता था,लेकिन चंपत राय का ड्राइवर बनने के बाद से अचानक टिन्नू के दिन पलटने लगे।उसकी माली हालत में इतना बड़ा उछाल आया कि आज टिन्नू करोड़ों की आलीशान संपत्तियों का मालिक बन बैठा है।
कैंट इलाके में 24 कमरों का आलीशान हॉस्टल
टिन्नू यादव की अकूत संपत्ति का एक बड़ा सुराग अयोध्या के कैंट इलाके में देखने को मिला है,जहां उसका 24 कमरों का एक आलीशान हॉस्टल खड़ा है।इस बड़े और भव्य हॉस्टल में आसपास के कई जिलों से आए छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।करोड़ों की लागत से बने इस हॉस्टल के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।
बता दें कि राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव कभी ऑटो और टेंपो चलाता था।वह अचानक राम मंदिर का इतना प्रभावशाली चेहरा बन गया। बरहाल एसआईटी जांच में जुटी है।

More Stories
झांसी18अगस्त26**ट्रेन से 50 लाख रुपए की चांदी पकड़ी गई……!!*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मंगलवार, 18 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*
लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*