ब्रेकिंग
अयोध्या14 फ़रवरी 26*वैलेंटाइन डे के अवसर पर अयोध्या पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया।
नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने महिला पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख पार्कों का निरीक्षण किया।
पुलिस टीम कंपनी गार्डन और गुलाबबाड़ी पहुंची।
दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद दिखे।
महिला पुलिसकर्मियों ने युवतियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।
युवकों से नाम-पता और पार्क में आने का उद्देश्य पूछा गया।
जोड़ों से शालीनता के साथ पूछताछ की गई और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
छेड़छाड़ या किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।
पूरे अभियान का उद्देश्य वैलेंटाइन डे पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 177 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार ।
गोरखपुर17जुलाई26*गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता*
दिल्ली17जुलाई26*दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है।