अयोध्या से अब्दुल जब्बार की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
अयोध्या10नवम्बर23*पत्रकार से अभद्रता करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
भेलसर(अयोध्या)खबर संकलन के लिए गए पत्रकार के साथ अभद्रता करने व उसके कार्य मे बाधा पहुंचाने के आरोपी के खिलाफ रूदौली पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि कल गुरुवार की दोपहर 11 बजे कवरेज के लिए गए एक क्षेत्रीय पत्रकार से भेलसर निवासी शुएब उर्फ जमशेद ने अभद्रता करते हुए पत्रकार का मोबाइल झटकते हुए पत्रकार के कार्य में करने में बाधा पहुंचाई थी बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शुएब उर्फ जमशेद को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी थी जहां पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शुएब उर्फ जमशेद निवासी भेलसर के विरुद्ध पत्रकार के साथ अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
बाराबंकी21जुलाई26*’83 सीटों का रिमोट हमारे पास’, रामनगर से अरविंद राजभर का बड़ा सियासी दावा
देहरादून21जुलाई26*दिल्ली में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में भी भारी हंगामा*
कानपुर नगर21जुलाई26*दहेज हत्या के अभियुक्त को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा*