कानपुर नगर10नवम्बर23*विधायक नीलिमा कटियार ने आवासित बालक/बालिकाओं के साथ दीपावली का शुभ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
श्रीमती नीलिमा कटियार, मा० विधायिका ने राजकीय बाल गृह (बालक). कल्यानपुर कानपुर नगर तथा राजकीय बाल गृह (बालिका) यूनिट-2. ख्यौरा नवाबगंज, कानपुर नगर में आवासित बालक/बालिकाओं के साथ दीपावली का शुभ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर एवं श्री जयदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा मा० विधायिका का पुष्पगुच्छ (बुके) देकर स्वागत किया गया। मा० विधायिका द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया संस्थाओं के बालक/बालिकाओं ने इस शुभ अवसर पर स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मा0 विधायिका द्वारा संस्था के बालक/बालिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी और बालक/बालिकाओं को मिष्ठान एवं वस्त्र वितरित किये। इस शुभ अवसर पर संस्थाध्यक्ष श्री रतन सिंह वर्मा एवं श्रीमती शर्मिला गुप्ता एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।
—————–

More Stories
चित्रकूट 27 नवम्बर 26*बालू खनन का कथित काला खेल! सूरवल खदान में रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीनों से खनन का आरोप
बिश्नाह, जम्मू-कश्मीर 27 नवम्बर 26*मानसी चौहान बनीं एनडीएसएफ जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*