अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या02दिसम्बर23*दुल्लापुर में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन
भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई के ग्राम दुल्लापुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।मवई चौराहा स्थित पंचायत भवन में हुई ग्राम चौपाल में चार शिकायतें आयीं।
ग्राम विकास अधिकारी मो0 अर्सलान ने बताया कि चार शिकायतों में एक शिकायत इंटर लाकिंग से सम्बंधित थी तथा तीन शिकायतें पेंशन से सम्बन्धित थीं।ग्राम विकास अधिकारी अर्सलान ने बताया कि ग्राम निधि करीब 50 इंटरलाकिंग का निर्माण करा दिया जायेगा।पेंशन के लिये लाभार्थियों से के वाई सी कराने के लिये कहा गया।सहायक विकास अधिकारी सहकारिता जय चंद वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर पंचायत सचिव के अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव,जे ई प्रभाकर,सोनू यादव, पंचायत सहायक विशाल कुमार आदि उपस्थित थे।
More Stories
बांदा 6 नवंबर 26*आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए DM ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
दिल्ली 6 नकबर 26*केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राष्ट्रीय महासचिव नितिन भाटी और चौधरी सुनील गुर्जर,
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *दीपावली पर जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ा हादसा: