अयोध्या 13 फ़रवरी 26*विद्यालय प्रबन्ध समिति एंव शिक्षकों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई के ब्लाक संसाधन केंद्र नेवरा में एक दिवसीय विद्यालय प्रबन्ध समिति केअध्यक्ष एवं सदस्यों/ प्रधाना अध्यापको को उनके कर्तव्यों एंव दायित्वों सामुदायिक एंव अभिभावकों की सहभागिता पोजेटिव तथा समग्र शिक्षा द्दारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की भूमिका के सम्बंध एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला आयोजित हुई।
प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ प्रा०शि०संघ के ब्लॉक मंत्री संजय सिंह ने सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके किया।प्रशिक्षक संजय सिंह,दिलीप कुमार तिवारी,पवन कुमार चौरसिया,अमित कुमार सिंह ने विद्यालय प्रबंधन समिति विषयक smc गठन, mdm,गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा,सामुदायिक सहभागिता,बालिका शिक्षा,shaarda सहित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी रुदौली रमाकान्त राम एवं ARP मवई आदित्य तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया।प्रशिक्षण के अवसर पर ब्लॉक- मवई में कार्यरत सभी 142 विद्यालय के smc अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*