अयोध्या ७ जून २०२६ * NUJI की मासिक बैठक संपन्न, पत्रकार हितों एवं वृक्षारोपण अभियान पर बनी रणनीति
भेलसर(अयोध्या)नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI)तहसील रुदौली इकाई की मासिक बैठक रविवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों की उपस्थिति में तहसील प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक एकता को मजबूत करने तथा पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर संगठन द्वारा पत्रकार साथियों को परिचय पत्र (आईडी कार्ड) भी वितरित किए गए। कार्ड प्राप्त करने वाले सदस्यों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनकी पहचान को मजबूती मिलेगी तथा कार्य निष्पादन में भी सुविधा होगी। संगठन पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पत्रकार हित सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेंगे।
बैठक में पूर्व निर्धारित वृक्षारोपण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी जुलाई माह में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें संगठन के सभी सदस्य सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।
इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी पत्रकार साथी को अपने कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह निसंकोच संगठन के समक्ष अपनी बात रख सकता है। संगठन द्वारा मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक का समापन संगठन की एकता, पत्रकार हितों की रक्षा तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने के संकल्प के साथ हुआ।बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव व संचालन मुदस्सिर हुसैन ने किया।
इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट, राज यादव, क़ाज़ी इबाद,बाबा फरीद,शाहनवाज, ललित कसौंधन, शिल्पा राजपूत, मौसूफ अली,अरुण श्रीवास्तव, अमरनाथ,नेहाल अख्तर आदि मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास7जून2026*डेहरी-ऑन-सोन: पार्ट्स दुकानों की मनमानी वसूली से परेशान वाहन मालिक,
कानपुर नगर7जून2026*पनकी पुलिस ने गैरहाजिर चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार*
सुल्तानपुर7जून26*ऐतिहासिक सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्र मण्डल समिति के सेवाभावी सदस्यों द्वारा एक बार फिर साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।