अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
भेलसर(अयोध्या)शिक्षा क्षेत्र रुदौली के कंपोजिट स्कूल गनौली के शिक्षकों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। शिक्षकों का यह विरोध टेट की अनिवार्यता को अधिनियम पारित होने से पूर्व के शिक्षकों पर लागू करने के लिए है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि यह काला कानून है,कोई भी नियम नियुक्ति के समय बनते हैं नियुक्ति के बाद नियमों में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
प्रधान अध्यापक अकील अहमद ने बताया की राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता संबंधी नियम बनाते समय भारी चूक की है और उन शिक्षकों पर भी लागू कर दिया है जिनकी नियुक्ति दशकों पूर्व हुई है। किसी भी खेल के नियम खेल शुरू होने के बाद नहीं बदले जा सकते। अतः हम सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करते हैं तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से निवेदन करते हैं की अधिनियम से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट मुक्त करने हेतु अधिनियम में संशोधन करने का अध्यादेश पारित करें। शिक्षकों ने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशचंद्र शर्मा एवं प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी के आवाहन पर रुदौली के शिक्षक तहसील प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश पांडे, मंत्री सतेंद्र पाल सिंह तथा कोषाध्यक्ष मोहम्मद गयास के साथ इस लड़ाई को आखिर दम तक लड़ेगा और सरकार को हमारी मांगे पूरी करनी होगी।

More Stories
जींद हरियाणा17जुलाई26* देश को मिली पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*