अयोध्या ११मार्च २६ * सीएचसी रुदौली में ‘जांच के नाम पर वसूली’ का खेल उजागर, गरीब महिला से ₹2100 लेने का आरोप,शिकायत पर आरोपी युवक पुलिस के हवाले
भेलसर(अयोध्या)रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जांच के नाम पर गरीब मरीजों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
आरोप है कि एक युवक अस्पताल में आने वाले मरीजों से विभिन्न जांचों के नाम पर रुपये ले रहा था। बताया जा रहा है कि एक गरीब महिला से ₹2100 वसूले जाने के बाद मामला खुलकर सामने आया। शिकायत मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। वहीं अस्पताल की एक महिला डॉक्टर पर भी जरूरत से ज्यादा महंगी जांचें लिखे जाने का आरोप लगाया जा रहा है, जिससे मरीजों को अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे थे।
मामले की जानकारी मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन ने पुलिस को मौके पर बुलाया पुलिस ने मिल्कीपुर निवासी एक युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस वसूली के पीछे और कौन लोग शामिल हैं।भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*