अनूपपुर29मई24*जिलाबदर के 07 आरोपी गिरफ्तार*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के निर्देशन पर दिनांक 28 और 29 मई 2024 की दरमियानी रात समस्त मध्यप्रदेश में जिला दंडाधिकारियों द्वारा जिलाबदर किए गए आरोपियों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में शहडोल जोनांतर्गत जिला शहडोल के 25 जिलाबदर के आरोपियों में से 05 आरोपियों को, जिला उमरिया के 16 जिलाबदर आरोपियों में से 01 आरोपी को तथा जिला अनूपपुर के 26 जिलाबदर के आरोपियों में से 01 आरोपी को कुल 67 जिला बदर के आरोपियों में से 07 आरोपियों को म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 एवं धारा 188 भा.द.वि. का उल्लंघन कर अपने आवास में निवास करते हुए पाया गया। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालयों के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस जिलाबदर धरपकड़ कार्यवाही में डी. सी.सागर,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल ज़ोन, शहडोल, कुमार प्रतीक पुलिस अधीक्षक शहडोल, जितेन्द्र सिंह पवांर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, निवेदिता नायडू, पुलिस अधीक्षक उमरिया अपने महिला और पुरूष पुलिस बल के साथ भाग लिए।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*