अनूपपुर1अगस्त24*बेसमेंट में कोचिंग सेन्टरों का संचालन पाए जाने पर होगी कार्यवाही-एडीएम
एडीएम अमन वैष्णव ने जिले के सभी एसडीएम को जारी किया पत्र
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)01 अगस्त 2024/ अपर कलेक्टर अमन वैष्णव नेे जिला अंतर्गत बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेन्टरों का सर्वे/निरीक्षण करने के संबंध में जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि वर्षा ऋतु के कारण बेसमेंट में पानी भरने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिसके कारण जिले में कहीं भी बेसमेंट क्लासों का संचालन नही हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जारी निर्देश में कहा है कि बेसमेंट में क्लास संचालन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में करने तथा की गई कार्यवाही से इस आशय का प्रमाण पत्र की कहीं भी बेसमेंट में कोचिंग क्लास का संचालन नही किया जा रहा है तीन दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*