अनूपपुर1अगस्त24*बिना केसिंग खुले बोरवेल, कुएं, बावड़ियां को पाटने की कार्यवाही का प्रमाण पत्र तीन दिवस में उपलब्ध करायें-एडीएम
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे)01 अगस्त 2024/ जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिना केसिंग खुले बोरवेल तथा कुओं, बावड़ियों को सर्वे किया जाकर फर्शी-गर्डर/सीमेन्ट कांक्रीट से उन्हें पाटने/बंद की कार्यवाही हेतु राज्य शासन द्वारा दिशानिर्देश जारी किए गए थे। जिसके पालन में की गई कार्यवाही के संबंध में अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने जिले के सभी एसडीएम, जनपद सीईओ तथा नगरीय क्षेत्र के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर इस आशय का प्रमाण पत्र कि उनके क्षेत्रांतर्गत कोई भी बिना केसिंग खुले बोरवेल तथा कुआं, बावड़ियां खुले नही हैं तथा सभी को पाटने की कार्यवाही की जा चुकी है, उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
लखनऊ21मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर21मई26*12 घंटे में पांच गुमशुदा लड़कियां बरामद, भागलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई सफल
मथुरा21मई26 *थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक बारात में हुई कहांसुनी, विवाद एवं हुईं तोड़फोड़