विवाहिता के साथ बलात्कार करने के आरोपी पर मामला दर्ज
हाईकोर्ट के निर्देशों पर किया पुलिस ने मामला दर्ज
अबोहर, 12 जनवरी (शर्मा): पीडि़त महिला ने अपने वकील योगेश रहेजा के माध्यम से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक अपील दायर की थी कि पुलिस राजनीतिक दबाव में उसके साथ हुए बलात्कार के मामले में आरोपियों पर पर्चा दर्ज नहीं कर रही है। पंजाब हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान को कड़ी कार्यवाई करने के निर्देश दिये। हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों पर एसएसपी क्राईम एंड वूमैन अवनीत कौर सिद्धू ने पुलिस कप्तान ने जांच के बाद खुईयांसरवर पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर व एसआई रविंद्र शर्मा ने महिला प्रवीण रानी के बयानों के आधार पर मुकदमा नं.8, 12.01.2020 भांदस की धारा 376, 506 आईपीसी के तहत राजकुमार पुत्र केवल कृष्ण वासी दीवानखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ राजकुमार पुत्र केवल कृष्ण वासी दीवानखेड़ा ने चाय में कुछ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया है। इस मामले में महिला के बयान 164 के अदालत में अभी करवाये जायेंगे। लड़की के माता-पिता ने लड़की को बेदखल किया हुआ है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, फाईल फोटो राजकुमार व थाना प्रभारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
दिल्ली 13 अक्टूबर 26*मोक्षदायिनी गयाजी में राजीव गांधी के निमित्त हुआ विशेष पितृ विसर्जन:
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*आने वाले नए साल पर कम आय वाले परिवारों को मिल सकती है बड़ी सौगात!*
गोरखपुर13 अक्टूबर 26*शिक्षक MLC चुनाव – सोशल मीडिया पर छाए ध्रुव कुमार त्रिपाठी*