रायबरेली30अगस्त23* हापुड़ पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित वकीलों ने किया प्रदर्शन
तहसील में काम काज ठप, सामान्य तिथियां लेकर लौटे वादकारी
महराजगंज / रायबरेली। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में महराजगंज तहसील में बुधवार को महराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी की अध्यक्षता में एक आपातकालीन बैठक की गई। जिसमें हापुड़ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किए जाने के मामले में विरोध प्रकट किया गया। और हापुड़ जिले की पुलिस प्रशासन के कार्य व्यवहार की निंदा की गई।
तहसील परिसर में वकीलों ने घूम घूम हापुड़ पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
आपको बता दे कि, उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया गया कि, तत्काल दोषी पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। और घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। युवा अधिवक्ता सर्वेश कुमार अवस्थी ने कहा कि, पुलिस द्वारा जिस तरह से निहत्थे अधिवक्ता साथियों पर लाठी चार्ज किया गया है। उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। शासन प्रशासन को तत्काल दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करना चाहिए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी नें कहा कि, अधिवक्ताओं के साथ जो बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किया गया है। उसको लेकर पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उसी क्रम में महराजगंज बार एसोसिएशन इस घटना की घोर निंदा करता है। तथा जो भी निर्णय बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा जो निर्णय लिया जाता है। उसमें महराजगंज बार एसोसिएशन हर तरह से कंधा से कंधा मिलाकर निर्णय का स्वागत करेंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, शिवसागर अवस्थी, पूर्व महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी, मनीष तिवारी, अमित शुक्ला, सरोज गौतम, अमित श्रीवास्तव, राधे श्याम, यजवेंद्र सत्यप्रकाश मिश्रा, सुनील दिबेदी, सहित बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 3 अगस्त 26*थाना शेरगढ पर पंजीकृत अवैध शराब के 40 अभियोग में जब्त् अंग्रेजी व देशी शराब को नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया ।*
बांदा 3 अगस्त 26*भीषण गर्मी में ‘लो वोल्टेज’ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, पेड़ के सहारे दौड़ रही बिजली लाइन से हादसे का खतरा*
बांदा 3 अगस्त 26 *पक्षी बचाओ अभियान” को मिला बैंक और प्रशासन का साथ*