**बांदा 3 अगस्त 26*भीषण गर्मी में ‘लो वोल्टेज’ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, पेड़ के सहारे दौड़ रही बिजली लाइन से हादसे का खतरा*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
जसपुरा/बांदा।भीषण गर्मी के बीच जसपुरा कस्बे की नई बस्ती (शास्त्री नगर) के लोगों का बिजली संकट गहराता जा रहा है।एक ओर लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं,वहीं दूसरी ओर पेड़ के सहारे झूल रही बिजली लाइन हर पल किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। नाराज मोहल्लेवासियों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता (विद्युत) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि रामजीवन निषाद के घर के पास से करीब 150 मीटर लंबी सिंगल फेज केबल के माध्यम से लगभग 25 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है।बढ़े हुए लोड के कारण क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।हालत यह है कि भीषण गर्मी में पंखे, कूलर और अन्य घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं।इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुलदीप पुत्र स्वर्गीय रामआसरे के घर के पास लगा बिजली का पोल आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हो गया था।आरोप है कि नया पोल लगाने के बजाय विभाग ने बिजली लाइन को नीम के पेड़ से बांधकर आपूर्ति शुरू कर दी।लाइन काफी नीचे झूल रही है,जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों पर हर समय दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त स्थान पर तत्काल नया विद्युत पोल लगाया जाए और क्षेत्र में तीन फेज केबल बिछाई जाए, ताकि लो वोल्टेज की समस्या समाप्त हो सके और संभावित हादसे को रोका जा सके।ज्ञापन पर अनिल,आशीष कुमार,कुलदीप,विजयरानी, संजय,रोशनी,राकेश,राजा भइया,कलावती,सुनीता देवी, धर्मवीर सहित कई स्थानीय लोगों रहे।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*