हल्द्वानी2 मई26*17 स्कूलों को नोटिस, स्कूल वापस करेंगे अतिरिक्त शुल्क*
रिपोर्टर :जफर अंसारी
स्थान : हल्द्वानी
हल्द्वानी में 17 निजी स्कूलों को जिला अधिकारी के निर्देश पर नोटिस जारी करते हुए ऑर्डर दिया गया है कि वह अभिभावकों से एडमिशन फीस या अन्य नाम से लिए गए अतिरिक्त शुल्क को वापस करेंगे। प्रदेश में नैनीताल ऐसा जिला बन गया है जहां निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए पहली बार जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए अतिरिक्त फीस वापस देने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व 100 स्कूलों को नोटिस दिया गया है जहां से अतिरिक्त शुल्क और एक ही दुकान से काफी किताब खरीदने जैसी शिकायतें मिल रही थी जिलाधिकारी ने बताया कि यह सिलसिला अभी आगे भी जारी रहेगा। शिक्षा परोपकार की गतिविधि है ना कि व्यावसायिक, इसलिए निजी स्कूल ऑन की मनमानी पर नकेल लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बाइट : ललित मोहन रयाल जिलाधिकारी

More Stories
बांदा 24 जून 26*बिना पंजीकरण चल रहे 5 कोचिंग सेंटर बंद, एक सील – न निकास द्वार अलग, न अग्निशमन उपकरण
कानपुर नगर24जून26*बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां डॉ. निर्मला सिंह सांगा का अंतिम संस्कार,
जोधपुर24जून26*शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का शर्मनाक बयान लोकतंत्र और युवाओं का अपमान।