*हलियापुर25जुलाई25* में पकड़े गए हाथी के महावत रोजन अली को मिली जमानत, जेल से छूटकर पहुंचे घर*
सुल्तानपुर।
हलियापुर में वन विभाग द्वारा पकड़े गए हाथी और उसके महावत को लेकर चली लंबी कार्रवाई के बाद अब महावत रोजन अली को दीवानी न्यायालय से जमानत मिल गई है। गुरुवार को वे जेल से रिहा होकर घर लौटे।गौरतलब है कि बीते दिनों बिना लाइसेंस के हाथी और उसके महावत को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया था। हाथी को हलियापुर क्षेत्र के एक बाग में विभाग की निगरानी में बांधा गया था। बाद में हाथी को सुरक्षा कारणों से मथुरा स्थित हाथी संरक्षण केंद्र भेज दिया गया।हाथी के मालिक कमलेश यादव ने बताया कि महावत रोजन अली की जमानत मंजूर हो चुकी है और वे उन्हें लेने न्यायालय पहुँचे थे। उन्होंने यह भी बताया कि दस्तावेज़ दिखाने के बाद हाथी को भी वापस लाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*