May 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरिद्वार21मई26*🌿 “चिपको आंदोलन के जनक सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि,

हरिद्वार21मई26*🌿 “चिपको आंदोलन के जनक सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि,

हरिद्वार21मई26*🌿 “चिपको आंदोलन के जनक सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि,

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया”

हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया, यूपीआजतक

हरिद्वार*“पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश पूरे देश और दुनिया तक पहुंचाने वाले प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं चिपको आंदोलन के जनक स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा जी ने अपना संपूर्ण जीवन पर्यावरण संरक्षण, जंगल बचाने और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व में शुरू हुआ चिपको आंदोलन आज भी पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा बना हुआ है।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में बहुगुणा जी के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण बचाने का संकल्प लेने की अपील की गई।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कैमरामैन के साथ कालूराम जयपुरिया, यूपीआजतक, हरिद्वार।

Taza Khabar