हरदोई7जून25*ईद-उल-अजहा आज…सुबह साढ़े सात बजे होगी पिहानी के ईदगाह पर नमाज
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को मनाया जा रहा है। बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए कोतवाल विद्यासागर पाल व कस्वा इंचार्ज अनेक पाल सिंह कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पुलिस कर्मियों की जगह-जगह पर ड्यूटी लगाकर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।ईद को लेकर पूरे दिन तैयारी होती रहीं। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज को लेकर व्यवस्था शाम तक मुकम्मल कर ली गईं थी। अंतिम दिन चने-जौ आदि खिलाकर बकरों की खातिरदारी की गई। कस्बे के करावा रोड स्थित बड़ी ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे नमाज होगी।
बकरीद को लेकर सुबह से तैयारियां शुरू हो गई। बाजार में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा चहल-पहल रही। लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। वहीं, ईदगाह-मस्जिदों में नमाज को लेकर व्यवस्थाएं पूर्ण की गई। ईदगाहों में चूना डालकर नमाजियों के लिए सफें बना दी गई हैं। बड़ी ईदगाह में मेला भी लग गया है।
मस्जिदों के बाहर सफाई के साथ चूने का छिड़काव किया गया। दूसरी ओर बकरा बाजार भी गुलजार रहा। लोगों ने अपनी पसंद के हिसाब से बकरों को खरीदा। इसी तरह कुर्बानी स्थल भी सजा दिए गए हैं। कुर्बानीगाहों की सफाई दुरुस्त कराने के साथ ही चूने का छिड़काव कराया है।यू पी आज तक कपिल गुप्ता

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*
नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*द्वारका-7 में एज वेल एसोसिएशन ने ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ भव्य ग्रैंड फ़िनाले किया आयोजित ।