हरदोई7जून25* भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, आधा दर्जन घायल।
सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यात्रियों से भरी बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

More Stories
रीवा३ जुलाई २०२६ * सीधी हाईवे मुआवजा विवाद ने गरमाई सियासत, न्याय की मांग लेकर विधायक-सांसद की चौखट पर पहुंचे सैकड़ों किसान
पूर्णिया बिहार 3 जुलाई 26 मरंगा में नाबालिग से हैवानियत, 24 घंटे में दो आरोपी सलाखों के पीछे
कारगिल युद्ध विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित माँ भारती के अमर सपूत #कैप्टन_मनोज_पाण्डेय जी की #२७वीं_पुण्यतिथि(बलिदान दिवस) पर सादर नमन🙏व भावपूर्ण श्रद्धांजलि💐💐।