हरदोई7जुलाई25*दिनदहाड़े फायरिंग से दहला पिहानी का महमूदपुर सरैया गांव, 07 घायल*
हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानीखेड़ा चौकी अंतर्गत महमूदपुर सरैया गांव में आज सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि बच्चों के मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट व पथराव किया और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को खुलेआम फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गांव में तनाव का माहौल है, एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
More Stories
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*
New Delhi 16 October 2026**TODAYS TOP NEWS* from UPAAJTAK news channel