अब्दुल जब्बार
अयोध्या7जुलाई25*रूदौली विधायक ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया वृक्षारोपण
मियावाकी तकनीक से श्रवण वाटिका में 7200 पौध किये गए रोपित
भेलसर(अयोध्या)’एक पेड़ मां के नाम’ बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मत्था नेवादा में श्रवण वाटिका परिसर में वृक्षारोपण किया।इस दौरान उन्होंने मियावाकी तकनीक पर विकसित श्रवण वाटिका का अवलोकन किया।
यह कार्यक्रम ग्राम विकास एवं पंचायती राज द्वारा ‘एक नाम माँ के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रूदौली विधानसभा में 1 लाख 62 हजार 420 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इसीक्रम में रूदौली के मत्था नेवादा स्थित श्रवण वाटिका परिसर में मियावाकी तकनीक से 14.73 लाख रुपये की लागत से 1800 स्क्वायर मीटर एरिया में विशेष प्लांटेशन तैयार किया गया है। इस तकनीक के माध्यम से 7200 पौधों का रोपण किया गया है। विधायक रामचंद्र यादव ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।विधायक रामचंद्र यादव ने जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से तापमान में कमी आएगी। साथ ही वर्षा की मात्रा और ऑक्सीजन में वृद्धि होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी, शीतला प्रसाद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र बहादुर सिंह और प्रधान संपदा देवी मौजूद रहे। इसके अलावा एडीओ आईएसबी भगवानदीन, एडीओ पंचायत राकेश चौधरी, तकनीकी सहायक अशोक सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
More Stories
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*
New Delhi 16 October 2026**TODAYS TOP NEWS* from UPAAJTAK news channel