हरदोई6फरवरी26*अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक गंभीर घायल; ग्रामीणों ने पहुंचाया सीएचसी पसगवां*
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली पिहानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत डर्रा में एक युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पसगवां भिजवाया।
ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय युवक काफी नशे की हालत में था और बताया जा रहा है कि उसने शराब का सेवन कर रखा था, जिसके कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हो गई।घायल युवक की पहचान सल्लिला गांव निवासी के रूप में बताई जा रही है।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **