हरदोई23फरवरी25*पिहानी कोतवाली में होली व रमजान पर सौहार्द्र के मद्देनजर प्रशासन ने की बैठक
इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल ने आगामी त्योहारों होली एवं रमजान के मद्देनजर जिला पीस कमेटी की बैठक की। इसमें व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आमजन से सुझाव लेते हुए सभी संबंधितों को निर्देश दिए।
कोतवाल विद्यासागर पालने कहा कि त्योहारों को मिलजुल कर मनाए। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होकर आपस में उत्साहवर्धन करें। जिससे आपसी मेलजोल बढे़। पिहानी की एकता की मिसाल कायम हो। उन्होंने कहा कि होली पूर्व नियत स्थानों पर ही रखी जाय।
व
इसके कोई नया स्थान न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए। जिससे कि सौहार्द को बिगाड़ने को रोका जा सके। इंस्पेक्टर मेंपुलिस को निर्देश दिए कि शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के संबंध में ग्रामीण स्तर पर बैठकें कर समस्याओं के निस्तारण कराएं। किसी के बहकावे में न आए तथा किसी भी धर्म संप्रदाय के संबंध में भड़काऊ टिप्पणी करने से बचें।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़,
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🔳 दोपहर_समाचार 🔳*