हरदोई21फरवरी25*डीएम ने हरी झंडी दिखाकर अभिषेक को यात्रा के लिए किया रवाना
.
31 राज्यों और 61 छावनी होते हुए कुल 47 हजार किमी दूरी तय करेगें अभिषेक
.
#हरदोई: शहीद सैनिकों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए शहीद सेना सम्मान भारत साईकिल यात्रा पर देवरिया से निकले अभिषेक आज अपनी यात्रा के 68वें दिन हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे। यहाँ उनका स्वागत जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने किया। जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर उनको आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। उन्होने कहा कि अभिषेक का यह जुनून सैनिकों का उत्साहवर्धन करेगा तथा वीर सैनिकों का यह आंतरिक समर्थन भी हमारी सेना की ताकत है। अभिषेक अपनी संपूर्ण यात्रा के दौरान देश के 31 राज्यों और 61 छावनी होते हुए कुल 47000 किलोमीटर की दूरी तय कर 900 दिन में यात्रा समाप्त करेगें वे अपने साथ एक टेंट लेकर चलते हैं जिसमें वह रात्रि विश्राम करते हैं और रात्रि विश्राम के लिए वह किसी की सहायता नहीं लेते हैं। कलेक्ट्रेट परिसर से उनके रवाना होने के समय, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओपी मिश्रा, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व अन्य
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,
पूर्णिया बिहार 10 मई 26* रवींद्र सुर-ताल से झूमा पूर्णिया, भट्ठा दुर्गाबाड़ी में धूमधाम से मनी टैगोर जयंती
अयोध्या10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्याकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें