हरदोई1मई24*सूखे से निपटने की कार्य योजना 02 मई तक प्राथमिकता पर उपलब्ध करायेंः-प्रियंका सिंह
हरदोई, 01 मई 2024:- अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, सभी उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी एवं ग्रामीण तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नगरीय निकाय से कहा है कि निकट भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए सूखे की कार्य योजना उपलब्ध कराने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था जिसके अनुपालन में अग्नि शमन तथा कृषि विभाग द्वारा सूखे की कार्य योजना उपलब्ध करा दी गयी है।
अपर जिलाधिकारी ने सूखे की कार्य योजना प्रेषित नहीं करने वाले उक्त सभी अवशेष विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये है कि उक्त कार्य योजना 02 मई 2024 तक प्राथमिकता पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

More Stories
अयोध्या28अप्रैल26*डीएम का सख्त रुख, गैस एजेंसियो के लिए अब केवल 7 दिन का बैकलॉक..
हल्द्वानी28अप्रैल26*अम्बेडकर पार्क में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना*
नैनीताल28 अप्रैल26*महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का हमला।