September 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर 20 सितंबर 26*दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर मंथन,विसर्जन यात्रा समय से निकालने पर जोर*

सुल्तानपुर 20 सितंबर 26*दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर मंथन,विसर्जन यात्रा समय से निकालने पर जोर*

सुल्तानपुर 20 सितंबर 26*दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर मंथन,विसर्जन यात्रा समय से निकालने पर जोर*

सुल्तानपुर।आगामी दुर्गापूजा को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी की तैयारी बैठक रविवार को बल्दीराय ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें बल्दीराय तहसील क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पंडाल, पूजन, मूर्ति स्थापना और विसर्जन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा कर समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष महेश जायसवाल ने की। कलश पूजन से लेकर मूर्ति स्थापना और विसर्जन तक की तैयारियों पर बिंदुवार चर्चा हुई। विसर्जन यात्रा निर्धारित समय पर निकालने पर विशेष जोर दिया गया,ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्था बनी रहे।बैठक में तय किया गया कि विसर्जन के लिए जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं का पारा बाजार में केंद्रीय कमेटी की ओर से स्वागत और माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद प्रतिमाओं को घाट के लिए रवाना किया जाएगा।बघौना, देहली बाजार, कनेहटी, बहुरहवां, बल्दीराय समेत विभिन्न गांवों और बाजारों की पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने व्यवस्था पर सहमति जताई।बैठक में आचार्य सूर्यभान पांडेय, महेश जायसवाल, बजरंग सिंह, अमरजीत सिंह कल्लू, शेष नाथ सिंह, मुकेश अग्रहरि, नरेंद्र अग्रहरि, प्रदीप पांडेय, जय प्रकाश मिश्र, सतेंद्र तिवारी, शिव पाल अग्रहरि, जितेंद्र मिश्र और विनोद अग्रहरि समेत केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Taza Khabar