हरदोई11 अक्टूबर 26*खुले में शराब पीने का विरोध करने पर फल विक्रेता की कोतवाली गेट पर बेरहमी से पिटाई,
हरदोई। डीएम चौराहे पर फल का ठेला लगाने वाले दुकानदार को खुले में शराब पीने का विरोध करना भारी पड़ गया। मनबढ़ युवकों ने फल विक्रेता की ठेले से लेकर कोतवाली गेट तक लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटनाक्रम और आरोप
विवाद की वजह: कोतवाली देहात क्षेत्र के बढ़ेयन पुरवा निवासी नन्हे गुप्ता शहर के डीएम चौराहा स्थित अपने ठेले पर फल व जूस बेचते हैं। उनका आरोप है कि आजादनगर के कुछ युवक अक्सर वहां आकर जबरन शराब पीते थे। करीब 15 दिन पहले टोकने पर भी वे धमकी देकर गए थे।
कोतवाली गेट पर हमला: दोबारा विवाद बढ़ने पर पीड़ित ने यूपी-112 पर सूचना दी और शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि 10 से 15 युवकों ने कोतवाली गेट पर ही नन्हे गुप्ता को घेर लिया और सरेआम बेरहमी से पीट दिया।
वर्तमान स्थिति: घायल फल विक्रेता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
More Stories
लखनऊ 11 अक्टूबर 26*नवरात्रि के पावन पर्व पर यूपी कांग्रेस में नए युग का सूत्रपात:
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
कौशाम्बी 11 अक्टूबर 26*नवरात्रि के पावन पर्व में श्रद्धालुओं ने किया गंगा नदी में स्नान*