हरदोई10मई23*इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, 4दुकान और 10बाइक जलकर हुई राख, 15लाख के नुकसान का लगाया जा रहा अनुमान
हरदोई। कछौना इलाके में आग लगने से 4दुकान और 10बाइक जलकर राख हो गई। संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में हुए हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया। आग ने पहले किराना की दुकान को जद में लिया। फिर तांडव मचाते हुए 10बाइक समेत चार दुकानों को जलाकर राख कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया है।
बताया गया कि कछौना के संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में रैंसो निवासी सागर की किराना दुकान है। जिसमें अचानक आग लग गई जिसे आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दुकान में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसने 4दुकानों और 10बाईकों को अपनी जद में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। लेकिन तब तक 4दुकान और 10 बाइक जलकर राख हो गई थी। बताया गया ग्रीन प्लाईवुड कंपनी में कार्य करने वाले मजदूरों ने बाइक पास में बनी झोपड़ी में खड़ी की थी। जिसमें आग लगने से 10बाइक और चार दुकानें जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों की पुलिस जांच में है।
एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि कछौना के इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक आग लग गई। जिसकी जद में आने से 4दुकानें और 10बाइक जलकर राख हो गई। 15लाख रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस आग लगने की घटना के पहलुओं की जांच कर रही है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अलीगढ़10अगस्त26*अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.*
कानपुर नगर10अगस्त26*क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन संपन्न हुआ।
कानपुर नगर10अगस्त26*मकनपुर में ज्वेलरी शॉप का शटर एवं ताला तोड़कर आभूषण चोरी की घटना सफल अनावरण