प्रयागराज10मई23*इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने दिल्ली में जन्तर मंतर पर धरने पर बैठे भारतीय पहलवानों को दिया समर्थन।
आज इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने दिल्ली में जन्तर मंतर पर धरने पर बैठे भारतीय पहलवानों विनेश पोगाट,साक्षी मालिक,बजरंग पुनिया एवं अन्य पीढ़ित पहलवानों को अपना समर्थन दिया और दोषी सांसद ब्रिज भूषण शरण के विरुद्ध तुरंत सख्त से सख्त कार्यवाही की भारत सरकार से मांग भी की…हाई कोर्ट चौराहे पर बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को माल्यार्पण करने के बाद पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन अभिषेक शुक्ला ने ब्रीज भूषण सरन की निन्दा करते हुये कहा की जो व्यक्ति स्वयं यह कहता है कि उसने हत्या की है,जिसके खिलाफ पचासो आपराधिक मुकदमे दर्ज हों,जिसके खिलाफ भारत के अनेकों ओलंपियन यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगा रहे हों और जिसके विरुद्ध माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पाक्सो एक्ट में FIR दर्ज हो उसे लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन में बैठने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिये और सरकार को ऐसे नेताओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करनी चाहिये…सभा में अधिवक्ता विवेकानांद सिंह,अनुज गौतम,कमलेश शर्मा, अश्विनी राय,विवेक सिंह,विकास श्रीवास्तव,अनूप चौधरी के साथ काफी अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होने भी भारतीय पहलवानों का समर्थन करते हुए ब्रिज भूषण सरन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की

More Stories
कानपुर नगर 4मई26*स्मार्ट मीटर गरीबों पर आर्थिक अत्याचार, यह सरकारी बीमारी तुरंत बंद हो” – रचना सिंह गौतम
उत्तर प्रदेश4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 4 मई 26 *“MISSION SHAKTI”** फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं में बालिकाओं को किया गया जागरूक*