हरदोई 29 मार्च *खाकी पर चढ़ा होली का खुमार, कोतवाली पिहानी में जमकर उड़े रंग-गुलाल
हरदोई
कोतवाली पिहानी में मंगलवार को होली का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस कर्मियों ने कोतवाली में खूब जमकर होली खेली। कोतवाल धर्म का सिद्धार्थ के साथ पुलिस के जवानों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। फाग समेत अन्य विभिन्न गीतों पर पुलिस कर्मी थिरकते रहे।
होली के त्योहार में पुलिस जवानों की ड्यूटी क्षेत्र में लगी हुई थी। इसके वजह से वह लोग शांति व कानून व्यवस्था की बहाली में जुटे रहे और होली का त्योहार नहीं मना सके। उच्चाधिकारी भी पुलिस जवानों के साथ क्षेत्र में निगरानी करते रहे। कस्बा पिहानी में होली का त्योहार सकुशल व शांति पूर्वक संपन्न कराने के एक दिन बाद पुलिस के जवानों ने होली मनाया।पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल, अबीर लगाकर होली त्योहार की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी। यू पी आज तक कपिल कुमार गुप्ता

More Stories
चित्रकूट19 नवम्बर 26*’हर घर जल’ के दावों की खुली पोल: चार महीने से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे कस्बा पहाड़ी के ग्रामीण,
बलरामपुर 19 नवम्बर 26*घने कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: पांच युवकों की मौत- दो लोग गंभीर रूप से घायल*
शामली 19 नवम्बर 26*देर रात मकान में भीषण आग लगने से मां साजिदा और उनकी दो बेटियों अदन (13) व माहिरा (11) की मौत हो गई,